Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मैंने व मेरे परिवार ने एक दिन के लिए भी नहीं छोड़ी कांग्रेस:सैलजा

Updated on Friday, July 02, 2021 18:02 PM IST

चंडीगढ़, 02 जुलाई। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि उन्होंने व उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने एक दिन के लिए भी कांग्रेस नहीं छोड़ी है। जिन लोगों की रगों में कांग्रेस का खून नहीं है वह पार्टी को छोड़ सकते हैं।
सैलजा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीस बिरादरी की पार्टी है। कांग्रेस सभी जातियों को साथ लेकर चलती है। जिन लोगों को इसमें विश्वास नहीं वह उनकी समस्या है। कांग्रेस के 19 विधायकों द्वारा पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से मुलाकात किए जाने के मुद्दे पर सैलजा ने कहा कि यह अनुशासनहीनता का हिस्सा नहीं है। पार्टी प्रभारी को कोई भी विधायक या नेता मिल सकता है।

(SUBHEAD)
सैलजा से पहले अशोक तंवर भी दलित थे। हुड्डा गुट के दबाव के चलते तंवर भी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान नहीं कर सके थे।  कांग्रेस के संगठन का गठन जल्द किए जाने का ऐलान करते हुए सैलजा ने कहा कि नए संगठन का स्वरूप तैयार हो चुका है। जिसमें वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, सांसदों को उनके अनुरूप पद दिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं, महिलाओं तथा नए चेहरों को भी संगठन में जगह दी जाएगी।
सैलजा ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले पंचायत व निकाय चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लडऩे को लेकर मंथन चल रहा है। इस बारे में पार्टी के सभी नेताओं से बातचीत की जा रही है। चुनाव से पहले इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा।
सैलजा ने बताया कि पैट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शनों के बाद दस जुलाई को हरियाणा के सभी जिलों में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस के सभी नेताओं द्वारा पैट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल चलाकर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तीसरे चरण में 15 जुलाई को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता हरियाणा के पैट्रोल पंपों के बाहर खड़े होकर लोगों से बढ़ी कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर करवाएंगे। सैलजा ने बताया कि प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने के बाद चंडीगढ़ में मोर्चा निकाला जाएगा। जिसका कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X