Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

‘ग्राम दर्शन पोर्टल’ पर मिलेगा गांवों के विकास का लेखा जोखा:दुष्यंत

Updated on Friday, July 02, 2021 08:58 AM IST



चंडीगढ़, 01 जुलाई। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ‘ग्राम दर्शन पोर्टल’ से प्रदेश की पंचायती-व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, गांव के लोग अपने गांव में करवाए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा देख सकेंगे।
डिप्टी सीएम, जिनके पास विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार भी है, ने गुरुवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर मिलने आए लोगों की गांवों से संबंधित सार्वजनिक समस्याओं को सुनने के बाद उक्त जानकारी दी। दुष्यंत चौटाला ने लोगों से उनकी खेती-बाड़ी का हाल-चाल पूछते हुए बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ‘सुशासन से सेवा का संकल्प’ लेकर आई है।
आमतौर पर सिस्टम में पारदर्शिता का अभाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। मानवीय दखल को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने ई-गवर्नेंस का रास्ता अपनाया है। उन्होंने बताया कि राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डाटा ‘ग्राम दर्शन पोर्टल’  पर उपलब्ध करवाया गया है। गांव में चल रही विकास परियोजनाओं और पंचायत द्वारा करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी इस पोर्टल पर कभी भी देखी जा सकती है।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आंचल के हर घर में पानी पहुंचाने के लिए ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर नल से जल’ योजना शुरू की गई है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां अन्तर-जिला परिषद का गठन किया गया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X