Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू करने को छह विभागों की संयुक्त टीम का गठन

Updated on Friday, July 02, 2021 08:55 AM IST



चंडीगढ़, 01 जुलाई। हरियाणा में सबसे गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) के तहत चिहिन्त अति गरीब परिवारों को उनकी पसंद का रोजगार मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक सचिवों को छह विभागों की एक संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के संबंध में प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस संयुक्त टीम में छह मुख्य विभागों जैसे विकास एवं पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और ग्रामीण विकास विभाग में से एक-एक सदस्य शामिल होना चाहिए।

(SUBHEAD)


मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि इस टीम में शामिल प्रत्येक विभाग को अपने विभाग की प्रमुख योजनाओं की विस्तृत सूची बनानी चाहिए ताकि चिन्हित परिवारों के सदस्यों को इनकी बारीकी से जानकारी दी जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आय सत्यापन के आधार पर अब तक राज्य में सबसे कम आय वाले 30,000 गरीब परिवारों की पहचान की गई है, जिनकी आय 50 हजार रुपये से कम है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि छह सदस्यीय टीम के सदस्य चिन्हित एवं सत्यापित परिवारों के सदस्यों के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद करने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करें।
उन्होंने कहा कि परिवारों से ली गई जानकारी के आधार पर उनके पसंद के काम के अनुसार परिवारों की अलग से सूची भी बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए राज्य सरकार एमएमएपीयूवाई क्रियान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर पहला हक गरीब व्यक्ति का है, इसी मंत्र के साथ ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ शुरू की गई है।
बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त संजीव कौशल, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंड्रू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X