Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अब मोबाइल पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Updated on Wednesday, June 30, 2021 19:38 PM IST



चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा वासियों को सभी सरकारी योजनाओं तथा सभी विभागों की जानकारी अपने मोबाइल पर मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को ‘जनसहायक’ मोबाइल एप लांच किया। सीएम ने इसे ‘गेटवे-ऑफ हरियाणा’ का नाम दिया है। जनसहायक एप का इस्तेमाल मोबाइल फोन नंबर या परिवार पहचान-पत्र के जरिये हो सकेगा।
मोबाइल से लॉग-इन करेंगे तो सेवाएं लेने के लिए परिवार पहचान-पत्र की ऑप्शन देनी होगी। एप पर सरकार की सभी नई योजनाओं का नोटिफिकेशन भी आएगा। सरकारी सेवाएं डायरेक्ट नोटिफाई हो सकेंगी। तीन तरह की कैटेगरी बनाई हैं। इनमें इमरजेंसी सेवाएं, सरकारी सेवाएं व अन्य सेवाएं शामिल हैं। इमरजेंसी सेवाओं में डायल 112, 108, 100, 103, 104, 105 सहित कई सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन नंबरों पर क्लिक करते ही फोन मिलेगा और मदद हासिल की जा सकेगी।
(SUBHEAD)
अभी तक ‘सरल’ पोर्टल के जरिये नगारिक सेवाओं का ऑनलाइन लाभ लिया जा सकता था। अब सरकार ने इस एप में ही सभी सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं। सरकार के सभी विभागों व बोर्ड-निगमों की सभी सर्विस इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगी। इतना ही नहीं, युवा, किसान, महिला, सीनियर सिटीजन आदि की अलग कैटेगरी है। सर्च ऑप्शन में किसी भी कैटेगरी को टाइप करेंगे तो उससे जुड़ी सभी सर्विस डिस्पले हो जाएंगी। इतना ही नहीं, पब्लिक डीलिंग और सीएम विंडो को भी इसके साथ कनेक्ट किया है।
सीएम विंडो की शिकायतें पर इस एप के जरिये की जा सकेंगी। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के लिए आवेदन भी कर सकेंगे और एफआईआर भी इस एप से दर्ज हो सकेगी। सरकार की जुड़ी सभी योजनाओं के अलावा नये कार्यक्रमों व टेंडर भी इसमें उपलब्ध होंगे। टेंडर व नई स्कीम के लिए बाकायदा नोटिफिकेशन आएगी। बिजली-पानी के बिलों का भुगतान भी इस एप के जरिये हो सकेगा। यही नहीं, बस, रेल और हवाई टिकट की बुकिंग भी एप के माध्यम से हो सकेगी।
जनसहायक एप में सक्षम युवा के अलावा खेल विभाग से जुड़ी नौकरियों के अलावा सरकार की सभी नौकरियों का ब्यौरा रहेगा। हरियाणा लोकसेवा आयोग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की नियमित नौकरियों की नहीं विभिन्न विभागों व बोर्ड-निगमों की कांट्रेक्ट की नौकरियों के बारे में भी एप पर नोटिफिकेशन आएगा।  इस मौके पर सीएम के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी व अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ़ अमित अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X