Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल का विस्तार, अब करनाल तक आएगी

Updated on Tuesday, June 29, 2021 19:37 PM IST


चंडीगढ़, 29 जून। दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आर आर टी एस)  को पानीपत से आगे करनाल तक बढ़ाने की सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र द्वारा प्रदान कर दी गई है।
यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक करने उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी वर्ष अक्तूबर माह तक इस प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता देख ली जाएगी। 
इसके अतिरिक्त दिल्ली-गुरुग्राम-राजस्थान सीमा तक रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आर आर टी एस) के संदर्भ में भी केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी से विचार-विमर्श हुआ। परियोजना को गति देने की दिशा में केंद्र द्वारा दिल्ली सरकार से बातचीत की जाएगी।
(SUBHEAD)
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री  डी. वी. सदानंद गौड़ा के साथ भी बैठक की। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में कालका से कालेसर तक साईकिल-बाईक ट्रैक निर्मित किए जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा सरकार को वित्त प्रदान किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में हिंदुस्तान इंसेक्टीसाईड लिमिटेड व इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को प्रदान की हुई भूमि के सदुपयोग की दिशा में भी केद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री से गहन विचार-विमर्श हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खनन पर प्रतिबंध को लेकर हरियाणा द्वारा जताई गई आपत्ति को भी केंद्र द्वारा सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर  लिया गया है।
हरियाणा के लिए अलग से विधानसभा भवन के निर्माण के प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार वर्तमान विधानसभा भवन छोटा है और हरियाणा विधानसभा के लिए पृथक भवन के लिए केंद्र से प्रस्ताव किया हुआ है। आस्ट्रेलिया में गिरफ्तार करनाल के नागरिक विशाल जूड के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात हुई है। विदेश मंत्रालय इस संदर्भ में अपने स्तर पर लगातार प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X