Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सरकार की आंख-कान बनकर काम करे कार्यकर्ता:मनोहर लाल

Updated on Thursday, June 24, 2021 21:03 PM IST

चंडीगढ़, 24 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आहवान किया है कि वह सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम करें। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी जिसमें कार्यकर्ताओं को उनके काम के बल पर पहचान दी जाती है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने 80 माह के कार्यकाल के दौरान समूचे प्रदेश का एक समान विकास करने का प्रयास किया है। पिछले सात सालों में हरियाणा में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना पर काम कर रही है कि प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि उनकी भाजपा में यात्रा वर्ष 1996 में शुरू हुई। भाजपा एक विचार, संस्कार, व्यवहार और परिवार है, जबकि दूसरी पार्टियां परिवारों के वर्चस्व वाली पार्टियां हैं। धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को कोरोना किट बनाम टूल किट के फार्मूले पर काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लोगों को कोरोना किट दी और विपक्ष ने टूलकिट देने का काम किया।

कोरोना के चलते आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को चंडीगढ़, जींद, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी गुरुग्राम में किया गया। सभी स्थानों के कार्यकारिणी सदस्य वर्चुअल तरीके से जुडे़। धनखड़ ने कहा कि कृषि कानूनों का अध्ययन करने के बाद कार्यकर्ता सुधार बनाम अंदेशे के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा राज्य व केंद्र की सरकार कृषि सुधार के लिए वचनबद्ध है जबकि किसान संगठनों की आड़ में महिलाओं की अस्मत से खेला जा रहा है और देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को देसी संवाद और अग्रेसिव कंपेन (कनेक्ट कम्युनिकेट एंड कन्वर्ट) पर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि हमें स्थानीय भाषा में संवाद को बढ़ावा देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग हमारे साथ जुड़ सकें।

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि कोरोना महामारी से लडऩे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन भाव से जो राहत कार्य किए उसकी सराहना पूरा समाज कर रहा है। संकट के समय मे पूरे देश के सभी दलों को एक साथ जनता की सेवा करने के लिए खड़ा होना चाहिए था। परंतु ऐसे समय मे कुछ विपक्षी दलों के लोग मोदी सरकार को क्रिटिसाइज करने में लगे थे। इस अवसर पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल के अलावा पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, मंत्री  और विधायक मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X