Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा की पहचान अब भ्रष्टाचार नही प्रगतिशील राज्य:नड्डा

Updated on Thursday, June 24, 2021 20:46 PM IST

चंडीगढ़, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा है कि पिछले सात वर्षों के दौरान हरियाणा की छवि प्रगतिशील राज्य के रूप में उभरी है। इससे पहले यहां की पूर्व सरकारों के कारण इस प्रांत की छवि भ्रष्टाचार वाले राज्य की थी। नड्डा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की पहली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के समापन अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान यहां बहुत से ऐसे कार्य हुए हैं जिन्हें लेकर हरियाणा देश के सामने रोल मॉडल बना है।

पहले हरियाणा भ्रष्टाचार का प्रयाय था। अराजकता, भ्रष्टाचार, लैंड डील, सीएलयू वाले प्रांत की पहचान थी। नियमों का उलंघन करना हरियाणा की सरकारों की पहचान थी। हरियाणा की छवि नौकरियां देने में बड़े-बड़े घोटाले करने वाले राज्य की थी। भाजपा की सरकार बनने पर इस छवि को बदला गया है। नड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अब तक चार हजार करोड़ की लागत से 165 प्रोजैक्टों को पूरा किया है। 292 नए प्रोजैक्ट लांच हुए हैं। पिछले सात वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने हरियाणा को भ्रष्टाचारी प्रदेश से प्रगतिशील प्रदेश बनाया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा बनाई गई कार्यकारिणी को सभी वर्गों का प्रतिनिधत्व करने वाली कार्यकारिणी करार देते हुए नड्डा ने कहा कि हरियाणा की कई योजनाएं ऐसी हैं जिन्हें देश के दूसरे राज्यों ने अपनाया है। ऐसी सभी योजनाओं की एक छोटी बुकलेट प्रकाशित करके कार्यकर्ताओं को दी जाए। जिसका वह अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार करें। नड्डा ने सरकार की योजनाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए मंडल स्तर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित करने का फार्मूला देते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जो कैरोसीन मुक्त राज्य बना है। इस समय 551 योजनाएं अटल सरल केंद्रों के माध्यम से चल रही है। इन सब योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचारित किया जाए। 

  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को निर्देश दिए कि वह संगठनात्मक रूप से पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों, जिला पार्षदों, निगम के मेयर समेत तमाम जनप्रतिनिधियों को निर्देश दें कि वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सहयोग करें। प्रत्येक जनप्रितिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के वैक्सीनेशन केंद्र का सप्ताह में कम से कम दो बार दौरा जरूर करे। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दिलवाएं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवर पाल के अलावा सभी मंत्री और विधायक मौजूद थे।

 कोरोना बचाव प्रबंधों पर सरकार की पीठ थपथपाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कोरोना से निपटने के लिए पीठ थपथपाते हुए कहा कि आज हरियाणा कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम है। कोरोना में जहां हरियाणा के कई नेता राजनीतिक एकांतवास में थे वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार हजार से अधिक रक्तदान शिविर लगाए और साढे तीन लाख से अधिक लोगों को मास्क वितरित किए। 

उन्होंने कहा कि जून माह के दौरान देश में दस करोड़ कोरोना वैक्सीन का उत्पादन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसे हर माह बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। जिसके चलते इस साल दिसंबर माह तक देश में 59 करोड़ कोरोना वैक्सीन का प्रति माह उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने रोजाना 32 हजार टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर प्रशंसनीय कार्य किया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X