Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी की मदद को आगे आए खेल मंत्री

Updated on Wednesday, June 23, 2021 15:48 PM IST


चंडीगढ़, 21 जून। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने रोहतक की पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुनीता कश्यप को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सुविधाओं के अभाव में किसी भी खिलाड़ी का करियर खराब नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे खिलाडिय़ों  को लेकर वे खुद गंभीर हैं, क्योंकि वे खुद इस दौर से गुजर चुके हैं।
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह सोमवार को उनके कार्यालय में मिलने पहुंची अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग व स्ट्रांग लिफ्टिंग खिलाड़ी सुनीता कश्यप से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि सुनीता ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए खुद को साबित किया है। ऐसे खिलाडिय़ों की वे बहुत कदर करते हैं। उन्होंने सुनीता कश्यप को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और साथ ही फोन पर जिला खेल अधिकारी रोहतक को निर्देश दिए कि सुनीता और इस तरह के अन्य खिलाडिय़ों को खेल सुविधाओं का अभाव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल विभाग तुरंत सुनीता के प्रशिक्षण का प्रबंध करें और उसे जिस चीज की आवश्यकता है वह उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने सुनीता को करियर संबंधी टिप्स भी दिए और डाइट प्लान को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर वेटलिफ्टिंग व स्ट्रांग लिफ्टिंग खिलाड़ी सुनीता कश्यप और उसके परिवार ने खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी ही खिलाड़ी के दर्द को जान सकता है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें फोन पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था और आज उन्हें अपने पास बुलाकर अच्छी तरह से खेलों में करियर बनाने के प्रति मोटिवेट किया।
सुनीता कश्यप रोहतक के सीसर खास गांव की पावर व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह मेहनत मजदूरी करके अपने प्रशिक्षण एवं खेल का खर्च उठा रही थी। इतना ही नहीं उसे बैंकॉक में हुई प्रतियोगिता में भेजने के लिए पिता को दो लाख का कर्ज भी लेना पड़ा।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X