Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अवैध खनन में लगे वाहन होंगे सीज

Updated on Wednesday, June 23, 2021 15:43 PM IST

चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने अवैध खनन में लगे वाहनों को सीज करके उनके मालिकों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सीजर के ऑर्डर भी जल्द से जल्द पास करवाने को कहा है।
मूलचंद शर्मा ने यह बात मंगलवार को खान एवं भू-विज्ञान तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाया जा सके। 
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि इनफोर्समेंट विंग के तहत पोस्ट क्रिएट करके कुछ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को डेपुटेशन पर खान एवं भू-विज्ञान विभाग में भेजा जाए ताकि वहां खनन सामग्री की चोरी तथा अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मिनरल की चोरी तथा अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाए, नोडल अधिकारी लगाए जाएं तथा उनकी ड्यूटी माइनिंग ऑफिसर के साथ लगाई जाए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जो वाहन सीज किए जाते हैं, उन्हें थानों में खड़ा किया जाता है। लेकिन अब थानों में वाहन खड़े करने की जगह नहीं है, जिसके चलते कई बार वाहनों को छोडऩा भी पड़ता है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए जल्द ही समुचित जगह की व्यवस्था कर ली जाएगी। प्रदेश में खानों का शत-प्रतिशत प्रारंभिक सर्वेक्षण करवाया जा चुका है जबकि ई-नीलामी के मॉड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बैठक में खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, खान एवं भू-विज्ञान विभाग के महानिदेशक मोहम्मद शाइन, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप विर्क  समेत कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक मौजूद रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X