Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अब किसान ही कृषि कानूनों पर फैलाएंगे जागरूकता

Updated on Wednesday, June 23, 2021 15:33 PM IST


चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार उनके निवास पर मिलने आए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के बारे में तथ्यात्मक जानकारी रखने वाले 30-40 किसानों का एक ऐसा समूह गठित किया जाना चाहिए जो गांव-गांव जाकर अन्य किसानों को कृषि कानूनों के फायदे और उनकी बारीकियों से अवगत करवा सके।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ‘कृषि कानूनों पर समर्थन पत्र’ सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कैथल, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल आदि विभिन्न जिलों के बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।
गुणी प्रकाश ने कहा कि पहले दिन से ही असली किसान इन कानूनों के पक्ष में हैं, जबकि तथाकथित किसानों ने इस शांतिपूर्ण आंदोलन को राजनीतिक रंग दे दिया है, जिसका खामियाजा हम जैसे असली किसान भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले ज्यादातर राजनीतिक प्रतिनिधि हैं।
भारतीय किसान यूनियन के महासचिव उदय भान ने कहा कि विपक्ष खासकर कांग्रेस अपने राजनीतिक निहित स्वार्थों को आगे बढ़ाने के लिए किसानों के जीवन को खतरे में डालकर अपनी राजनीति कर रही है। जो असली किसान हैं वे इन कृषि कानूनों के समर्थन में हैं।
मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों और किसानी के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने कभी भी नलकूप कनेक्शन देना बंद नहीं किया बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्यूबवेल कनेक्शन उसे दिया जाएगा, जिसके पास 15 बीएचपी (ब्रेक हॉर्स पावर) से कम क्षमता की ट्यूबवेल मोटर हैं और वह किसान सूक्ष्म सिंचाई को अपनाते हैं। सूक्ष्म सिंचाई के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को 85 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
गुणी प्रकाश ने किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हर किसान का कल्याण सुनिश्चित करना इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। 
इन्हीं भावनाओं के साथ रोहतक से आए किसान उदय भान, अंबाला के नरतक सिंह, और अन्य किसानों ने कहा कि वे कृषि कानूनों के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। इसके अलावा, किसानों को इन कानूनों के लाभों को समझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल और मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार विनोद मेहता उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X