Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

किसान संगठनों के झंडे तले अपना एजेंडा चला रहे नेता:धनखड़

Updated on Wednesday, June 23, 2021 15:30 PM IST


चंडीगढ़, 22 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि किसान संगठनों द्वारा उन कानूनों के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है जिन्हें न्यायालय द्वारा स्टे किया जा चुका है। ऐसे में आंदोलन का कोई कारण नहीं है। सराकार ने किसान नेताओं से बदलाव को लेकर सुझाव मांगे थे, लेकिन आज तक कोई सुझाव नहीं आया है।
धनखड़ मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो राजनीतिक रूप से खुद सामने नहीं आना चाहते वह किसान संगठनों के झंडों के नीचे अपने एजेंडे को चला रहे है। लाल झंडे वाले लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं के कारण आंदोलन अपने वास्तविक स्वरूप को खो चुका है।
धनखड़ ने कहा कि जिस तरह से कोरोना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम चलाकर सरकार का सहयोग किया वैसे ही अब टीकाकरण अभियान में भी भाजपा संगठन द्वारा सरकार का सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए छह सप्ताह का ई-चिंतन कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करके पार्टी की नीतियों से अवगत करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाली 23 जून को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर छह जुलाई को उनकी जन्म जयंती तक भाजपा कार्यकत्र्ता वृक्षारोपण के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएगा। पूरे प्रदेश में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
धनखड़ ने बताया कि 24 जून को भाजपा की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक होने जा रही है। जिसका वर्चुअल माध्यम से चंडीगढ़, जींद, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक और गुरुग्राम में आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ से प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी संबोधित करेंगे। प्रत्येक जिलें में 50 से 60 कार्यकर्ता एक स्थान पर रहेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर काले दिवस के रूप में मनाते हुए संगोष्टियों का आयोजन करेगी। जिला स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों की देखरेख के लिए हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज को जिम्मा सौपा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए भाजपा ने पूरे प्रदेश में 16 हजार वॉल्नटियर्स को भर्ती करते हुए उनके प्रशिक्षण का प्रबंध करेगी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.संजय शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी संजय आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे और प्रदेश प्रवक्ता सुदेश कटारिया मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X