Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

केजरीवाल ने अमृतसर से किया चुनावी शंखनाद

Updated on Wednesday, June 23, 2021 15:23 PM IST

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुरू की नगरी अमृतसर से चुनावी बिगुल फूंकते हुए ऐलान किया है कि पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा कोई सिख व्यक्ति ही होगा। समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी। केजरीवाल ने सोमवार को अमृतसर से मिशन-2022 की शुरूआत की। इस अवसर पर पंजाब के सर्वाधिक चर्चित एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे निवर्तमान आईपीएस कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
कुंवर विजय प्रताप ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी प्रकरण की जांच के गठित एसआईटी के चीफ थे। उन्होंने अप्रैल माह के दौरान अपने पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि अमरिंदर से नजदीकियों के चलते यह माना जा रहा था कि कुंवर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं लेकिन उन्होंने अमरिंदर को झटका देते हुए आज आप का दामन थाम लिया।
अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में हुए बेअदबी कांड के आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन नेताओं की शह पर वह खुलेआम घूम रहे हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार प्रदेश वासियों के साथ इंसाफ करने में फेल साबित हुई है। नशे के कारोबार आज भी जारी है।
केजरीवाल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप नेता नहीं, न ही उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि में कोई नेता है। मैं भी नेता नहीं हूं। हमारी पार्टी नेताओं की नहीं। हम देश के लिए, समाज के लिए आए हैं। इसी भावना के साथ आज कुंवर विजय ने पार्टी का दामन थामा है। इनके विरोधी भी इनकी ईमानदारी का लोहा मानते हैं। बरगाड़ी कांड में पंजाब के लोगों को न्याय दिलाने के लिए इन्होंने संघर्ष किया। बरगाड़ी में बेअदबी हुई, फिर गोलीकांड हुआ। इसके मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे हैं। कुंवर ने जांच की। मास्टरमाइंड के खिलाफ सुबूत जुटाए, पर सिस्टम ही इनके खिलाफ हो गया। सिस्टम में रहकर जब कुंवर कुछ नहीं कर पाए तो इन्होंने इस्तीफा दिया। पंजाब के लोगों को बरगाड़ी कांड में न्याय नहीं मिला, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इस घटना के मास्टरमाइंड को सजा दिलवाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल चीमा, पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, सहप्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X