Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पौधों की देखभाल करने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे अतिरिक्त अंक

Updated on Sunday, June 20, 2021 21:11 PM IST

चंडीगढ़, 20 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए नई नीति का ऐलान किया है। जिसके आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और पालन-पोषण करने पर परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। 
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नेचर कैंप थापली  में स्थित पंचकर्म वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने रविवार डिजिटल रूप से नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका और राशि वन, जिसे सामूहिक रूप से अंतरिक्ष वन के नाम से जाना जाता है, की भी आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही 23 पंचकर्म केंद्र कार्य कर रहे हैं और 24वें केंद्र का आज उद्घाटन किया गया। 
(SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि राज्य में 500 योगशालाएँ और व्यायामशालाएँ भी कार्यरत हैं और सरकार का लक्ष्य राज्य में और अधिक पंचकर्म केंद्र खोलना है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष के दौरान 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला और उसके आसपास के क्षेत्रों की एकीकृत विकास योजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे और इनसे पंचकूला को विकसित शहर बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पर्यावरण, पर्यटन पर एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान एक वृत्तचित्र भी चलाया गया जिसमें पंचकूला को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए की जा रही विभिन्न पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता और वन मंत्री, कंवर पाल और खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने ऑक्सी वन की अवधारणा को बढ़ावा देने की पहल के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों के संरक्षक को 2500 रुपये प्रति वर्ष पेंशन की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पंचकर्म विषहरण की एक पारंपरिक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जो औषधीय तेलों की मदद से लोगों को लाभ पहुंचाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकर्म केंद्र लोगों के लिए एक अनूठी सौगात है और इसे वन विभाग और आयुष विभाग के सहयोग से चलाया जा रहा है।  
मुख्यमंत्री ने नक्षत्र वाटिका, राशि वन और सुगंध वाटिका की आधारशिला रखी। इन वाटिकाओं को पंचकूला जिले के गांव मस्जिदवाला के पास जंगलों में विकसित किया जाएगा। इस वर्ष के दौरान दस एकड़ में नक्षत्र वाटिका, पांच-पांच एकड़ में सुगंध और  वन राशि का निर्माण किया जाएगा तथा भविष्य में क्षेत्र के विस्तार के और प्रयास किए जाएंगे।
पंचकूला एकीकृत विकास परियोजना के तहत मोरनी पहाडिय़ों में वन विभाग द्वारा ग्यारह नेचर ट्रेल्स विकसित किए गए हैं। इनमें स्थानीय युवा गाइड के रूप में कार्य करेंगे और स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में और क्षेत्र के वनस्पतियों और जीवों के बारे में भी बताएंगे। ’प्रकृति मार्गदर्शकों से संवाद के माध्यम से गांवों के युवकों को नेचर गाइड के तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रकृति पर्यटन के शिष्टाचार, प्रकृति भ्रमण कैसे करें, चोटों से निपटने, चलने की तकनीक, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे और मोरनी की वनस्पतियों और जीवों के बारे में सिखाया जा रहा है।
इस अवसर पर बच्चों के एक दल को थापली नेचर कैंप से थापली गांव तक एक छोटे ट्रेक के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने नेचर ट्रेल इको ट्रेक के पहले समूह को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, वन एवं वन्य जीव विभाग जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त पंचकूला, विनय प्रताप, पीसीसीएफ, वी.एस. तंवर मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X