Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कालका से कलेसर होगा पर्यटन रूट:मनोहर लाल

Updated on Sunday, June 20, 2021 21:04 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कालका से कलेसर तक का क्षेत्र पर्यटन रूट के रूप में विकसित किया जा रहा है। नाडा साहेब और मनसा देवी तीर्थ स्थलों के विकास के लिए केन्द्र से 49 करोड़ रुपए की राशि मिली है जिससे इन स्थलों पर कार्य करवाए जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मोरनी में साहसिक खेल गतिविधियों का उदघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिबद्री के लिए 52 करोड़ रुपए की राशि मिली है जिससे वहां पर भी कार्य करवाए जा रहे हैं। इस  रूट से मोरनी को भी जोड़ा जा रहा है।
इसमें माधोगढ, लोहगढ में बना किला भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। टूरिज्म के हिसाब से और स्थानों पर भी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इनमें रानी महल बावड़ी नारनौल, ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल में भी गतिविधियों को बढावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को टूरिज्म के मानचित्र पर अलग पहचान दिलाना है। इसके लिए पर्यटन विभाग निरंतर योजनाओं पर काम कर रहा है।

(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि धर्मस्थलों की यात्राओं के लिए पहले से ही कई योजनाएं चल रही हैं जिनमें स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना, नांदेड हजुर साहेब, पटना साहेब आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने खर्टिया बड़ी शेर से भोज कोटी सम्पर्क मार्ग पर घग्गर नदी पर पांच स्पैन के पुल का भी उदघाटन किया। इससे आसपास के 10 गांवों को लाभ मिलेगा। पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।  
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए के सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल, महानिदेशक आर एस वर्मा, पर्यटन विभाग के एमडी डा. नीजर, खेल विभाग निदेशक पंकज नैन पूर्व विधायक लतिका शर्मा , मीडिया कॉआर्डिनेटर रमनीक मान, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X