Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

तंगहाली में जी रही स्ट्रेंथ लिफ्टर के आए अच्छे दिन

Updated on Saturday, June 19, 2021 23:28 PM IST

चंडीगढ़, 19 जून। महम के विधायक बलराज कुंडू शनिवार को गांव सिसर पहुंचे और गरीबी की मार झेल रही स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग खिलाड़ी सुनीता कश्यप को अपनी धर्म की बेटी मानते हुए उन्हें अपनी तरफ से पांच लाख रुपये की नगद आर्थिक सहायता के अलावा साढ़े तीन लाख रुपये की स्पोर्ट्स किट तथा बेहतर तैयारियों के लिए अपनी जेब से 10 हजार रुपये प्रतिमाह डाईट मनी के तौर पर देने की घोषणा की। 
ग्राम पंचायत से सुनीता के परिवार के लिये प्लॉट उपलब्ध करवाने की अपील भी की और कहा कि सबसे पहला कार्य इस परिवार के सिर पर अपनी खुद की छत होना है। प्लॉट की व्यवस्था गाँव करवा दे, मकान बनाने में मदद को मैं कश्यप परिवार के साथ खड़ा हूँ। स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में इंटरनेशनल स्तर पर गोल्ड मैडल जीत कर देश का नाम रोशन कर चुकी सुनीता के परिवार की दयनीय हालत के बारे में सोशल मीडिया के जरिये बलराज कुंडू को जानकारी मिली थी जिसके बाद वे आज अचानक सिसर खास गाँव पहुंचे और सुनीता एवं उसकी माता व पिता ईश्वर सिंह कश्यप से मिले। 
परिवार की खराब आर्थिक स्थिति और मकान की दयनीय हालत के बारे में बताते हुए सुनीता भावुक हो उठी तो बलराज कुंडू ने उसका सिर पुचकारते हुए कहा कि गरीबी और तंगहाली का वक्त पीछे छूट गया है, आज से वह उनकी धर्म बेटी है।उन्होंने सुनीता को अभी से आगामी इंटरनेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग के साथ अब वेट लिफ्टिंग की तैयारी करो। 
उन्होंने सुनीता से कहा कि वह देश के लिये ओलंपिक में गोल्ड जीतकर सिसर गांव ही नहीं अपने हरियाणा और भारत का नाम रोशन करना है। बलराज कुंडू ने सरकार से भी आग्रह किया कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अनदेखी करने की बजाय सरकार उनकी सुध ले तो ये खिलाड़ी हमारे प्रदेश व देश का नाम विश्व में ऊंचा करने की काबलियत रखते हैं।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुई जानकारी
महम के गांव सिसर खास की रहने वाली स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग की इंटरनेशनल खिलाड़ी सुनीता के बारे में सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हुई, कि कैसे अथाह प्रतिभा होने और इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल लाने वाली सुनीता इन दिनों गरीबी और तंगहाली में अपना जीवन काटने को मजबूर है। उनके घर की हालत भी बेहद दयनीय है। मीडिया रिपोर्टस को देखकर ही विधायक बलराज कुंडू आज सीधे सुनीता के घर मदद करने पहुंचे थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X