Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

छह माह खुले रहेंगे पानीपत व हिसार के कोरोना अस्पताल

Updated on Thursday, June 17, 2021 22:43 PM IST

चंडीगढ़, 17 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए बनाए गए अस्थाई कोरोना अस्पतालों को छह माह तक खुला रखा जाएगा। उसके बाद की स्थिति पर रिव्यू के बाद ही इन्हें बंद करने के संबंध में फैसला होगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसके लिए सभी जिलों में बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह प्रत्येक जिला अस्पताल में बच्चों के लिए पचास-पचास बैड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिला सिविल सर्जनों से इस बारे में रिपोर्ट ली जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में कोरोना की पहली लहर के दौरान मार्च से अक्टूबर माह तक कोरोना का पीक रहा। दूसरी लहर के दौरान मार्च से मई माह तक कोरोना पूरे पीक पर रहा है। दूसरी लहर के दौरान हुए लॉकडाउन में अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पडऩे दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पानीपत व हिसार में विशेष कोरोना अस्पताल बनाए गए हैं। जिनमें इस समय बहुत कम रोगी आ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने फैसला किया है कि अगले छह माह तक यह अस्पताल खुले रखे जाएंगे। छह माह बाद रिव्यू करके इन अस्पतालों को बंद कर दिया जाएगा।

जल्द तैयार होंगे 75 प्रतिशत आरक्षण के नियम
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान मुख्य उपलब्धी युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल द्वारा इसे मंजूरी दी जा चुकी है। कुछ ओद्योगिक संगठनों द्वारा इस फैसले पर विरोध के साथ अपने सुझाव दिए गए थे। उद्योगपतियों की मुख्य मांग उन्हें कुशल कर्मचारी दिए जाएं। इसके लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा इसके नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X