Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मामला बजट सत्र के दौरान सीएम के घेराव का

Updated on Tuesday, June 15, 2021 23:54 PM IST

चंडीगढ़, 15 जून। हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में आईपीएस अधिकारी पंकज नैन समेत घटना के लिए जिम्मेदार नौ अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ शीघ्र अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है। इनमें से आठ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। 

विधानसभा अध्यक्ष इस कार्रवाई और रिपोर्ट से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने डीजीपी से विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। डीजीपी ने 18 जून को यह रिपोर्ट पेश का करने का आश्वासन दिया है। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने अपने विशेष मैसेंजर के माध्यम से सोमवार रात रिपोर्ट विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को पहुंचाई। गुप्ता ने मंगलवार को विधान सभा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस रिपोर्ट के संबंध में जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के विधायकों द्वारा हमला करने का मामला काफी संगीन है। 

इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।  उधर, विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस महानिदेशक की ओर से भेजी गईरिपोर्ट में बताया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए विभाग ने सात अप्रैल और दस जून को बैठकें बुलाई थी। पुलिस विभाग ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के लिए जारी विस्तृत सुरक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ पार्किंग और आसपास के क्षेत्र में तैनात कर्मियों का विवरण भी तैयार कर लिया है। 

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के अनुसार इस मामले में चूक के लिए विभाग ने नौ कर्मचारियों और अधिकारियों को जिम्मेदार माना है। इन अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही के कारण विधानसभा परिसर में यह घटना हुई है। इनमें से आठ कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। रिपोर्ट में आश्वासन दिया गया है कि दोषी अधिकारियों की ओर से लिखित जवाब मिलने और विश्लेषण के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में आईपीएस अधिकारी पंकज नैन का नाम प्रमुखता से लिया गया है। 

नैन वर्तमान में खेल एवं युवा मामले विभाग में निदेशक और इसी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उक्त घटना के वक्त वे विधान सभा के पार्किंग क्षेत्र में व्यवस्था संभालने के प्रभारी थे। इस संबंध में उनसे 15 जून की शाम तक विस्तृत विवरण देने को कहा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि वे 11 से 14 जून तक छुट्टी पर रहे हैं। इसलिए जवाब दायर नहीं कर पाए। डीजीपी केअनुसार पंकज नैन की ओर से जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष के विशेष सचिव सुभाष चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X