Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बाल मजदूरी से हो रहा बच्चों के बचपन का हरण:अत्री

Updated on Saturday, June 12, 2021 22:48 PM IST

 

चंडीगढ़, 12 जून। हरियाणा बाल कल्याण परिषद के मानद सचिव प्रवीण अत्री ने कहा है कि बाल मजदूरी एक अभिशाप है जो बच्चों से उनका बचपन हरण कर रहा है। प्रवीण अत्री शनिवार को ओस्का और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक वेबीनार को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस का आयोजन तभी सफल होगा जब हम अपने आसपास के क्षेत्रों में होने वाली बाल मजदूरी को रोकने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में बाल मजदूरी का सबसे ज्यादा अनुपात उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से है। अत्री ने कहा कि किसी भी बुराई का प्रारंभ सामाजिक चेतना के अभाव में होता है। इसलिए सबसे पहले हमारा संयुक्त दायित्व है कि हम समाज में जागरूकता को स्थापित करें और इसके लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना अनिवार्य है। इसलिए केवल सैद्धांतिक स्तर पर बाल मजदूरी को दूर नहीं किया जा सकता बल्कि इसे दूर करने के लिए व्यवहारिकता की आवश्यकता है। वेबीनार के मुख्य संरक्षक डॉ.धर्मपाल, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू, करनाल ने कहा कि बाल मजदूरी के विरूद्ध जागरूकता फैलाना समय की मांग है। इस मामले में सामाजिक संगठन अपनी बेहतर भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में करनाल जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना, संयोजक डॉ.राकेश कुमार, संयोजक सचिव डाॅ.प्रवेश कुमार, डॉ गुरचरण, डॉ अश्वनी, ओस्का के संरक्षक डॉ चंद्रपाल पुनिया तथा ओस्का के अध्यक्ष राजपाल सिंह समेत कई गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X