Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पंचकूला के बरवाला में बनेगा इंडस्ट्रीयल हब

Updated on Wednesday, June 09, 2021 19:24 PM IST


चंडीगढ़, 08 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला हिमाचल और दिल्ली का गेट-वे है, इसलिए पंचकूला में निवेश की अपार संभावनाओं को देखते हुए पंचकूला को औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने की योजना है। इस दिशा में बढ़ते हुए बरवाला में दवा उद्योग के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के संपर्क में है। इसके लिए बद्दी इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के साथ बैठक हो चुकी है और आगे की योजना तैयार की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि बरवाला को औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित करने, पंचकूला आई.टी. पार्क को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्र्स ऑफ इंडिया के साथ संचालित करने जैसे निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला का मोरनी अपने हरे भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पंचकूला को टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए मोरनी में पैराग्लाईडिंग सुविधाओं को विकसित किया है। वहां आगामी 20 जून को पैराग्लाइडिंग की शुरूआत की जाएगी। इसके अलावा हॉट एयर बैलून शुरू करने की संभावनाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक़ संपर्क को मजबूत करना किसी भी योजना का सबसे जरूरी हिस्सा है। चूंकि पंचकूला राजमार्गों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए हरियाणा सरकार पंचकूला आने वाले यात्रियों को सुगम और सुव्यवस्थित सडक़ तंत्र मुहैया करवाने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ एयरपोर्ट से पंचकूला की कनेक्टिविटी का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए घग्गर नदी पर पुल भी निर्माणाधीन है।
इसके अलावा, पिंजौर हवाई पट्टी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके पूरा होने के बाद जल्द ही लोग एयर टैक्सी सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जो हिंडन, शिमला, धर्मशाला, कुल्लू-मनाली आदि पर्यटन स्थलों के लिए शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोरनी और टिक्करताल आदि पर्यटन स्थलों तक सुगम यातायात के लिए सडक़ों को चौड़ा किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X