Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पंचकूला बनेगा हरियाणा की दूसरी आर्थिक राजधानी:मनोहर लाल

Updated on Wednesday, June 09, 2021 19:21 PM IST


चंडीगढ़, 08 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि गुरुग्राम के बाद अब पंचकूला को प्रदेश की दूसरी आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पंचकूला का मास्टर प्लान जारी करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित करने के लिए पंचकूला इंटिग्रेटिड प्लान तैयार किया गया, जिसकी मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं निरंतर समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्राईसिटी में पंचकूला हरियाणा का पहला पूर्व नियोजित शहर है। इसके शहरीकरण के लिए वर्ष 1972 में तैयार की गई पहली कार्ययोजना  के बाद से आज तक पंचकूला ने बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं के विकास से लेकर कईं बड़े बदलाव देखे हैं। यह शहर मोहाली के मुकाबले अभी तक पीछे रहा है।
पंचकूला में ईडीसी व आईडीसी मोहाली के मुकाबले कम करने का ऐलान करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो बड़े अस्पताल सेक्टर-32 और सेक्टर-5 सी में खोले जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-तीन में 22 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की पहली संयुक्त फूड व ड्रग टेस्टिंग लैब खोली जा रही है। थापली में वेलनेस सेंटर और पंचकर्मा केंद्र स्थापित किया जा रहा है। साथ ही, पंचकूला में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जा रही है।
मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला में एजुकेशन सिटी स्थापित करने के लिए गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में चंडी मंदिर में इसके लिए जगह की तलाश की गई है। इसके अलावा, सेक्टर-23, पंचकूला में राष्ट्रीय फैशन प्रोद्योगिकी संस्थान (निफट) की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के सेक्टर-26 में नया संस्कृति मॉडल स्कूल खोला गया और सेक्टर-31 में 1.66 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय का निर्माण किया गया है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X