Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा की धरा से शुरू बेटियों के सम्मान की मुहिम को विदेश में भी मिली पहचान

Updated on Tuesday, June 08, 2021 19:50 PM IST

 
चंडीगढ़। छह साल पहले नौ जून को हरियाणा के जींद जिले से एक ऐसे अभियान की शुरुआत हुई, जो अब दुनिया के कई देशों में बड़ी मुहिम बन चुका है। इस अभियान का नाम सेल्फी विद डाटर अभियान है, जो पूरी तरह से बेटियों को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरों के दौरान बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान के इस अभियान की कई बार तारीफ कर चुके हैं।
(SUBHEAD)
तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके माता-पिता को गर्व का अहसास कराने वाले इस अभियान को अंगीकार किया हुआ था। हरियाणा से आरंभ हुए इस अभियान से अब नेपाल देश की बेटियों और उनके माता-पिता ने भी खुद को जोड़ लिया है। 
बुधवार को सेल्फी विद डाटर डे है। नौ जून को हर साल 2015 से सेल्फी विद डाटर डे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। पिछले साल नौ जून को चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल की दसवीं क्लास की साधारण छात्रा अनवी अग्रवाल इस अभियान की सिग्नेचर ब्रांड अंबेसडर बनी थी। इससे पहले मनु भाकर, साइना नेहवाल, साक्षी मलिक, दीपा मलिक और गीता फौगाट सरीखी नामचीन हस्तियां सेल्फी विद डाटर अभियान की ब्रांड अंबेसडर रह चुकी हैं। मेवात की पांच लड़कियों ने अभियान के लिए के रूप में बेहतरीन काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विदेश दौरे के दौरान आठ बार बेटियों को प्रोत्साहित करने वाले इस अंतरराष्ट्रीय अभियान की सराहना की है।
(MOREPIC1)    
सेल्फी विद डाटर अभियान के फाउंडर सुनील जागलान के अनुसार अभियान के तहत माता-पिता अपनी बेटियों के साथ सेल्फी लेकर हमारे आनलाइन म्युजियम (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सेल्फी विद डाटर डाट ओआरजी) पर अपलोड करते हैं। सेल्फी अपलोड करने के बाद यदि वह दोबारा इसे डाउनलोड करेंगे तो उस सेल्फी पर हमारी ब्रांड अंबेसडर के साइन हुए मिलते हैं। अब तक इस म्युजियम में करीब डेढ़ लाख सेल्फी अपलोड हो चुकी है। 
पिछले माह नौ मई को यह अभियान नेपाल में लांच किया गया है। इस एक माह में नेपाल से करीब 1500 सेल्फी और भारत समेय अन्य देशों से 35 हजार सेल्फी आनलाइन म्युजियम में अपलोड हुई हैं। नेपाल में टिकटाक पर हैशटैग सेल्फी विद डाटर करीब पांच करोड़ व्यूज के साथ पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। 
(MOREPIC2)
सुनील जागलान ने बताया कि सेल्फी विद डाटर अभियान के सातवें साल में प्रवेश के मौके पर नौ जून को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और नेपाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री जूली कुमारी महतो शामिल होंगी। राव इंद्रजीत दो बेटियों के पिता हैं। जूली महतो नेपाल के उप प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी हैं। इस बार नेपाल में भी सेल्फी विद डाटर डे मनाया जा रहा है। इस दिन बेस्ट तीन सेल्फी को 21 हजार, 11 हजार और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
 
Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 5/23/2023 8:37:02 PM

Girls are most welcome to keep up their SCORE above.Congratulations to all successful candidates please

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X