Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

जागरूकता ही कोरोना से बचने का सशक्त उपाय:धनखड़

Updated on Monday, May 31, 2021 22:22 PM IST


चंडीगढ़ 31 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कोरोना महामारी से जंग में समाज के प्रत्येक वर्ग ने अपनी अपनी भूमिका निभाते हुए जरुरतमंदों की सहायता के लिए यथा संभव प्रयास किए, इन प्रयासों में सहयोग का एक भाव  देखने को मिलता हैl भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर इस महामारी को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन न करके जागरूकता और जनसेवा को ही अपना ध्येय  मानकर लोगों की सहायता करते हुए मनाया ।यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को एक वर्चुअल प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कही l

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के संक्रमण के प्रति जनजागरण और जन सेवा के कामों में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्त्ता दिन-रात लगें हुए है l प्रदेश में सबसे पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही कोविड हेल्पलाइन की शुरुआत करते हुए लोगों को राहत देने का प्रयास किया और अब जब कोरोना के केसों में कमी आ रही है और ऑक्सिजन और दवाइयां प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है तो उसी हेल्पलाइन का कोविड परामर्श के तौर पर प्रयोग करते हुए  कोरोना से लड़ रहे मरीजों को मनोवैज्ञानिक दृष्टि से मजबूत करने का काम कार रहे है l  

उन्होंने कहा कि  इस कोरोना काल में पार्टी के प्रयासों से विदेशों में रह रहे हमारे लोगों ने 432 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाकर प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना करते हुए लोगों की सहायता की l प्रदेश भर में 50 सेवा रसोई चलाकर कोविड मरीजों को प्रतिदिन 5 हज़ार लोगों को पोष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया गया, हमारे महिला मोर्चा पूरे ज़ोर से इस सेवा में लगा है । उन्होंने कहा भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हर जिला स्तर पर प्लाज्मा डायरेक्टरी का निर्माण करते हुए 1582 से अधिक प्लाज्मा  डोनरों को सूचीबद्ध किया l 572 लोगों प्लाज्मा दिया । इसी तरह युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं ने ही प्रदेश में 64 जगहों पर रक्तदान कैम्पों का आयोजन करते हुए 4189 यूनिट रक्तदान किया l

 
धनखड़ ने कहा कि 33 हजार 355 कार्यकर्ताओं द्वारा 4042 टोलियां बनाकर तीन लाख 29 हजार 760 परिवारों के सात लाख से अधिक लोगों से सम्पर्क किया l साथ में मास्क और सेनेटाइजर का वितरण करते हुए लोगों से पांच बातों जिसमे कोरोना काल के दौरान सामूहिक रूप से हुक्का न पीने, इकठ्ठा होकर ताश न खेलने, घर में ही रहने और जरुरी होने पर ही बाहर निकलने, कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाकर टैस्ट करवाने और टिकाकरण करवाने की अपील की है l इस सम्पर्क अभियान में प्रदेश के केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद विधायक , पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कर्तकर्ताओ ने भाग लिया l

किसान आन्दोलन पर बात करते हुए धनखड़ ने कहा कि सरकार पहले भी खुले मन से चर्चा के लिए तैयार थी और आगे भी है पहले भी किसान संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए थे और अभी भी सरकार सुधार के लिए राजी है l  किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना के साथ खेती को फायदेमंद बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है l

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X