Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

लॉकडाउन में नकली होलोग्राम लगा बेची जा रही थी शराब

Updated on Monday, May 31, 2021 22:20 PM IST


चंडीगढ़, 31 मई। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए लॉकडाउन में हुए शराब घोटाले की भी अब परतें खुलने लगी हैं। झज्जर से पकड़ी गई शराब के सैंपल फेल हो गए हैं। यह नकली होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी। भारत सरकार की हैदराबाद स्थित सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस की जांच रिपोर्ट ने होलोग्राम के नकली होने का खुलासा किया है।
आबकारी विभाग ने झज्जर के गांव सिद्दीपुर लोवा स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से पकड़ी शराब के होलोग्राम जांच के लिए हैदराबाद लैब में भेजे थे। इस ठेके का लाइसेंस राकेश कुमार के नाम पर है। इतना ही नहीं, जिस गोदाम से ठेके में शराब की सप्लाई हुई वह भी राकेश कुमार का ही है। सूत्रों के अनुसार झज्जर की डिस्टलरी एडीएस स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी राकेश कुमार के तार जुड़े हुए हैं।
पकड़ी गई शराब इसी डिस्टलरी की थी। पिछले दिनों सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के बावजूद सिद्दीपुर लोवा गांव में शराब का ठेका खुला है और शराब बेची जा रही है। 15 मई को सीएम फ्लाइंग ने स्थानीय पुलिस के अलावा रोहतक व झज्जर के एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों को साथ लेकर ठेके पर छापा मारा। लॉकडाउन के बावजूद ठेका खुला मिला और छह लाख 72 हजार रुपये से अधिक की नकदी भी पुलिस ने बरामद की गई।
ठेके से मूनवॉक ब्रांड की प्रतिबंधित शराब भी बरामद की गई। एपिसॉड गोल्ड व्हिस्की और रॉयल ग्रीन डीलक्स बलेंडेड व्हिस्की की बड़ी मात्रा में बोतलें बरामद की गईं। एक्साइज डिपार्टमेंट ने एपिसॉड गोल्ड व्हिस्की के 300 तथा रॉयल ग्रीन डीलक्स व्हिस्की के 534 होलोग्राम लेकर उन्हें जांच के लिए हैदराबाद लैब में भेजा।
लैब की रिपोर्ट आबकारी विभाग के पास आ गई है। जिासमें सभी 834 होलोग्राम को नकली बताया गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने इस मामले में रोहतक व झज्जर के डीईटीसी को इस बारे में पत्र लिखकर आगामी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस विभाग को भी हैदराबाद लैब की रिपोर्ट सौंप दी है ताकि पहले से दर्ज एफआईआर में नई धाराएं जोडक़र आगामी कार्रवाई की जा सके।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X