Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

महिलाओं के मुकाबले पुरूषों में अधिक मिली ब्लैक फंगस

Updated on Sunday, May 30, 2021 13:09 PM IST


चंडीगढ़, 29 मई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण जहां धीरे-धीरे कम हो रहा है वहीं ब्लैक फंगस अब लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अभी तक मांग के अनुसार दवाईयों का इंतजाम नहीं हो सका है। हरियाणा में आज म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) से पीडि़त 58 मरीजों के पूरी तरह से ठीक होने की सूचना है। 
राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 756 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 648 का इलाज चल रहा है। इसके अतिरिक्त, तकनीकी समिति ने आज लगभग 515 मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन-बी के 975 इंजेक्शनों को मंजूरी दी।
सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन 577 मरीजों के नैदानिक डेटा का विश्लेषण किया गया है, उनमें से 442 पुरुष और 135 महिलाएं हैं तथा इनमें से लगभग 508 मरीज मधुमेह से भी पीडि़त पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि इनमें से लगभग 86 प्रतिशत कभी ना कभी कोविड-19 वायरस के संक्रमण से पीडि़त रहे हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि 498 मरीज कोविड पाजिटिव पाए गए जबकि 79 मरीजों में कभी भी कोविड संक्रमण के पीडि़त होने का कोई लक्षण नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 462 मरीजों को स्टेरॉयड थेरेपी एवं 254 मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी दी गई है और 61 मरीजों को अन्य प्रतिरक्षा विकार थे।
ब्लैक फंगस से सबसे अधिक मामलों वाले जिलों का विवरण साझा करते हुए प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम में अब तक 216 मामले सामने आए हैं और इसके बाद हिसार जिले में अब तक 179 मामले तथा रोहतक में 145 मामले सामने आए हैं।
इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ब्लैक फंगस के मामलों पर भी लगातार काबू पा रही है। दवाईयों का प्रबंध किया जा रहा है। कई केस ऐसे भी सामने आए हैं जिनका कोरोना से कोई सरोकार नहीं था। ऐसे मामलों के बारे में पीजीआई रोहतक के डाक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शोध करें। अभी तक सामने आया है कि यह बीमारी नई नहीं है। पहले भी ब्लैक फंगस के केस आते रहे हैं। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X