Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कुरूक्षेत्र आयुष विवि में शुरू होंगे होम्योपैथिक,योग व यूनानी विंग

Updated on Thursday, May 27, 2021 23:14 PM IST



चंडीगढ़, 27 मई। हरियाणा के आयुष मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयुष की अन्य विंग भी शुरू करने के निर्देश दिए। इनमें आयुर्वेद के अतिरिक्त होम्योपैथिक, योग, यूनानी तथा सिद्घा शामिल हैं ।
विज ने गुरुवार को आयुष विभाग तथा आयुष विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय दुनिया में अपनी तरह का पहला आयुष विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। इसमें उक्त पद्धतियों को भी उचित भागीदारी दी जाए ताकि प्रत्यके क्षेत्र में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय शीघ्र ही श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र का ही भाग होगा, जोकि विश्वविद्यालय के अधिनियम के अनुसार ही है। इस संबंध में जल्द ही आगामी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें कार्यरत कर्मचारियों तथा प्राध्यापकों का स्टेटस पहले से चल रहे सरकारी नियमानुसार ही रखा जाएगा।
आयुष मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए सरकार ने उच्च स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णयों को ही आगे बढ़ाया जाएगा ताकि भवन का शीघ्र निर्माण किया जा सके। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित नए पदों को चरणबद्ध तरीके से सृजित किया जाएगा। इसमें पदों की आवश्यकता के आधार को वरियता दी जाएगी।
विज ने राजकीय डिस्पैंसरीज में आयुष की ओपीडी शीघ्र ही शुरू करने के निर्देश दिए, जिसको सप्ताह में तीन दिन के साथ ही शुरू किया जाए। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को शीघ्र अमलीजामा दिया जाएगा ताकि इस संबंध में जल्द ही कार्य हो सके।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने बताया कि वे आयुर्वेदिक कॉलेज में पोस्ट कोविड केयर आयुष सैंटर बनाना चाहते हैं , जिससे ऐसे मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में जल्द ही विभिन्न विषयों में पीएचडी आरम्भ की जाएगी तथा होम्योपैथी की ओपीडी आरम्भ की जाएगी। इस अवसर पर आयुष विभाग के महानिदेशक सुशील सारण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X