Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पीपीपी कार्य में लगे टीम सदस्यों को प्रेरित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाए शुरू, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Updated on Thursday, May 27, 2021 23:12 PM IST


 चंडीगढ़, 27 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री  मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को पारदर्शी व उत्तरदायी शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटे बिना और बिना किसी परेशानी के कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना ‘परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)’ की शुरुआत की थी, ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी सेवाओं, योजनाओं का लाभ तेजी से  सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से कोविड-19 महामारी ने निश्चित रूप से इस योजना के क्रियान्वयन की गति को बाधित किया है, लेकिन अब चूंकि कोरोना की दूसरी लहर का असर थोड़ा कम हो गया है, इसलिए अब इस काम की गति में तेज लाई जाए। सभी संबंधित अधिकारी पीपीपी के लिए आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कम से कम समय में अधिक से अधिक फीडबैक लेते हुए नई रणनीति बनाने पर ध्यान दिया जाए ताकि हरियाणा में रहने वाले प्रत्येक परिवार का डायनेमिक डाटा तैयार किया जा सके।
मुख्यमंत्री आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्तों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारी जमीनी स्तर पर पीपीपी के सफल क्रियान्वयन के लिए पीपीपी टीम को प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करें, जिसमें टीम लीड, एक स्थानीय आईटी ऑपरेटर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक कॉलेज छात्र और स्थानीय स्वयंसेवक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि टीम के सदस्यों द्वारा कार्य के समान निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाई जानी चाहिए।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि एक नई प्रणाली विकसित की गई है जिसमें पीपीपी परफॉर्मा भरने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में पीपीपी एक वेब आधारित प्रणाली है, जबकि अब इस प्रणाली को मोबाइल एप्लिकेशन आधारित बनाने की योजना बनाई जा रही है ताकि रीयल-टाइम ड डाटा अपडेशन न्यूनतम समय में और आसान तरीके से हो सके।
उन्होंने कहा कि चूंकि पीपीपी योजना नागरिकों को ‘पेपरलेस’, ‘फेसलेस’ सेवा प्रदान करने का एक साधन है, इसलिए अब इस योजना के तहत अपनाई गई पूरी प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि पीपीपी के तहत निष्पादित प्रत्येक कार्य की निगरानी मुख्यालय स्तर पर की जाएगी।  
बैठक में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रोफेसर बी.के. कुठियाला, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव श्री.  वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक, डॉ. अमित अग्रवाल, नागरिक संसाधन सूचना विभाग की सचिव सोफिया दहिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X