Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सरकार ने एनएचएम व मुख्यालय के डाक्टरों को फील्ड में उतारा

Updated on Thursday, May 27, 2021 23:05 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना काल में मुख्यालय के डाक्टरों को भी फील्ड में उतार दिया है। यह डाक्टर सरकार द्वारा कोरोना के मद्देनजर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू की गई विलेजर जनरल हेल्थ चैकअप स्कीम का रिव्यू करके 31 मई तक अपनी रिपोर्ट देंगे।
स्वास्थ्य विभाग के पंचकूला मुख्यालय में स्थित निदेशालय तथा एनएचएम मुख्यालय में लंबे समय से डाक्टर तैनात हैं। यहां ज्यादातर चिकित्सक ऐसे हैं जो अपने प्रभाव के चलते जमे हुए हैं। इनमें अधिकतर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियां हैं। कोरोना काल में जहां सरकार द्वारा अन्य विभागों के तीस हजार कर्मचारियों की सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में ली जा रही हैं वहीं मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों से डाक्टर होने के बावजूद  डाक्टरों की डयूटी नहीं लिए जाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री विपक्ष के निशाने पर थे। अब स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देश के बाद निदेशालय तथा एनएचएम में तैनात डाक्टरों को फील्ड में उतार दिया गया है। यह सभी डाक्टर जिलों का दौरा करके वहां चल रही विलेजर जनरल हेल्थ चैकअप स्कीम की वास्तविक रिपोर्ट लेंगे।
(SUBHEAD)
 स्वास्थ्य निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार एनएचएम की उपनिदेशक डॉ.सिम्मी वर्मा अंबाला व यमुनानगर, डाक्टर सुरेश दलपत को फरीदाबाद व पलवल, डॉ.नरेश कलेर को करनाल व सोनीपत, सुरेश भौंसले को हिसार व कैथल, गुरप्रीत सिंह को भिवानी व चरखी-दादरी, निखिल शर्मा को गुरुग्राम व झज्जर, प्रवीन बूरा को रेवाड़ी व नूंह, रामकुमार शर्मा को जींद व कुरूक्षेत्र, चांद सिंह मदान को महेंद्रगढ़ व रोहतक, डॉ.निधि शर्मा को सिरसा व फतेहाबाद जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
यह सभी चिकित्सक अगले चार दिन तक इन जिलों का दौरा करके यहां के गांवों में चल रहे कोरोना बचाव प्रबंधों का रिव्यू करते हुए अपनी रिपोर्ट 31 मई तक मुख्यालय को देंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट जून माह के पहले सप्ताह में सरकार को भेजी जाएगी।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X