Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

संस्कृति मॉडल स्कूलों में भर्तियों के लिए होंगे ऑनलाइन इंटरव्यू

Updated on Wednesday, May 26, 2021 21:35 PM IST


चंडीगढ़, 26 मई। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने प्रदेश कोरोना के मौजूदा हालात के मद्देनजर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में प्रिंसीपल और अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इस साल कक्षा अनुसार एनरोलमेंट की स्थिति का भी ब्यौरा मांगा है।
शिक्षा मंत्री बुधवार को यहां विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने जिला परिषद द्वारा और मनरेगा जैसी योजनाओं के तहत करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कंवरपाल ने अधिकारियों को स्कूलों में ड्यूल तथा सिंगल डेस्क की आवश्यकता और उपलब्धता का ब्यौरा जुटाने और जरूरत के मुताबिक डेस्क मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा फील्ड में कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए खरीदे जाने वाले टैब के कार्य में भी तेजी लाने को कहा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वैसे तो केन्द्र और राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में भी खासी कमी आई है। मौजूदा हालात से इस बात की उम्मीद जगी है कि इस महामारी पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। इसके बावजूद हमें विपरीत परिस्थितियों के लिए भी तैयार रहना है और स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा के विश्वसनीय तौर-तरीके विकसित करने हैं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए खरीदे जा रहे टैब की खरीद प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए ऑनलाइन पढ़ाई के काम में किसी तरह की दिक्कत पेश न आए।
कंवरपाल ने बैठक के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों के अनुपात के अनुसार अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए बनाई गई योजना पर भी चर्चा की। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के स्कूलों में ग्रुप-डी की कमी को पूरा करने और वर्ष 2017 के जेबीटी अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और इन अध्यापकों को स्टेशन अलॉट करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह, मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक नितिन कुमार यादव और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जे.गणेशन भी मौजूद रहे।  

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X