Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सरकार ने फरीदाबाद में रेत की खानों का तय किया रिजर्व प्राइस

Updated on Wednesday, May 26, 2021 21:04 PM IST



चंडीगढ़, 26 मई। हरियाणा के खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने फरीदाबाद जिले में रेत की चार खानों का आरक्षित मूल्य निर्धारित कर दिया है जिससे जल्द ही इन खनन इकाइयों की नीलामी का रास्ता साफ हो गया है।
मूलचंद शर्मा ने बुधवार को जारी जानकारी में बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद की इन खानों के आरक्षित मूल्य को अपनी स्वीकृति दे दी है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने हरियाणा खान, खनिज रियायत, खनिज भंडारण, परिवहन और अवैध खनन रोकथाम नियम, 2012 की समीक्षा के लिए खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन को भी मंजूरी दी है।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव इस कमेटी के सदस्य जबकि खान एवं भू-विज्ञान विभाग के महानिदेशक इसके सदस्य-सचिव होंगे।
मूलचंद शर्मा ने बताया कि इन खनन इकाइयों का आरक्षित मूल्य 18 लाख रुपये प्रति हैक्टेयर की दर से निर्धारित किया गया है। रिजर्व प्राइस केवल खनन हेतु उपयोग किए जाने वाले क्षेत्र के आधार पर ही निर्धारित किया गया है और इसमें सहायक गतिविधियों के लिए तय क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि यूनिट संख्या-1 ददासिया-किरनवाली के 84.15 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए आरक्षित मूल्य 12.87 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। यूनिट संख्या-2 महावतपुर-बसकोला के 52.9 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए आरक्षित मूल्य 7.58 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह, यूनिट संख्या-3 अमीपुर के 91.43 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए रिजर्व प्राइस 11.92 करोड़ रुपये और यूनिट संख्या-4 माखनपुर के 66.15 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए आरक्षित मूल्य 10.08 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
शर्मा ने बताया कि खनन इकाइयों की नीलामी होने से रेत की चोरी पर लगाम लगेगी और लोगों को निर्माण कार्यों के लिए सस्ता रेत उपलब्ध होगा। साथ ही, इससे आसपास के क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X