Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

टीकाकरण अभियान में जनता को जोड़ने हेतु सहायता केंद्र खोला गया

Updated on Monday, March 22, 2021 21:12 PM IST

चंडीगढ़।: केंद्र सरकार द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक बिमारी की रोकथाम के लिए देश भर में चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान से चंडीगढ़ की जनता को जोड़ने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा डडूमाजरा की डिस्पेंसरी के सामने सहायता केंद्र खोला गया जिसका शुभारम्भ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के कर कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र रैना, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि पार्टी द्वारा स्थापित किये गए सहायता केंद्र के माध्यमस से बुजुर्गों के पंजीकरण से लेकर उनको घरों से लाकर टीकाकरण करवाने का सारा काम पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता कर रहे हैं । आज के इस अभियान में 50 से भी अधिक्र लोगों को टीका लगवाया गया। उन्होंने कहा कि ये पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि सहयता केंद्र के माध्यम से हमारे बुजुर्ग जो अपाहिज हैं और जो चल फिर पाने में सक्षम नहीं हैं, उनको अपनी गाड़ियों में बिठा कर, व्हील चेयर पर लाकर उनका टीकाकरण करवा रहे हैं ।
ये हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जो देश के नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमारे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में लॉकडाउन से लेकर अभी तक पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात समाज सेवा में लगे हुए हैं और आज टीकाकरण अभियान से भी लोगों को जोड़ते आ रहे हैं |
आज के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बहुत ही बारीकी ढंग से एक एक कार्यशैली का निरीक्षण भी किया । प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि गत सप्ताह से चंडीगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरण अभियान को चलाया जा रहा है ।
आज टीकाकरण के लिए इस सहायता केंद्र में युवा लैपटॉप के माध्यम से cowin एप्लीकेशन पर बुजुर्गों का पंजीकरण कर रहे हैं साथ ही उनको पंजीकरण पूरा होने पर उनके पंजीकरण के सर्टिफिकेट स्लिप को प्रिंटर के माध्यम से लोगों को प्रदान कर रहे हैं | सभी सुविधाओं को निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उस स्लिप को लोग स्वास्थय केंद्र पर दिखा कर अपना अपना टीकाकरण कर रहे हैं। इस सहायता केंद्र से लोग अब अधिक से अधिक पंजीकरण करवा रहे हैं और ये केंद्र लगातार चलता रहेगा।
इसके लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को बैठाया गया है। उनको प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस मौके पर पंजीकरण कराने आये बुजुर्गों के साथ केंद्रीय मंत्री ने पंजीकरण के दौरान बातचीत भी की | इस अवसर पर पार्टी के मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस भंदुला,  जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, राजेन्द्र शर्मा, मनीष भसीन, नरेश पंचाल, स्थानीय पार्षद फार्मिला, पूर्व मेयर राजेश कालिया, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, पार्षद और सैंकड़ों कार्यकर्ता वहां उपस्थित थे। 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X