Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सेवानिवृत्ति से पहले पुलिस कर्मी बनेंगे ऑनरेरी इंस्पेक्टर

Updated on Saturday, March 20, 2021 18:23 PM IST

चंडीगढ़, 20 मार्च । हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों को अब सेवानिवृत्ति से एक माह पूर्व ऑनरेरी इंस्पैक्टर पदोन्नति मिलेगी। मुख्यमंत्री इस संबंध में घोषणा कर चुके हैं। जिसमें सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। बहुत जल्द पुलिस कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य में सिपाही से प्रधान सिपाही पद पर पदोन्नति में असमानता बारे में प्रस्ताव सरकार से शीघ्र स्वीकृत होने की आशा है। स्वीकृति मिलते ही अब तक लोअर स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी सिपाहियों को प्रधान सिपाही पदोन्नत किया जाएगा।

(SUBHEAD)
डीजीपी शनिवार को करनाल स्थित पुलिस अकादमी में पुलिस की राज्य स्तरीय कल्याण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को अपने पारिवारिक दायित्व के साथ ड्यूटी करने में भी आसानी हो इसलिए इन्हें एक साल के लिए अपने मायके या ससुराल जिले में तैनाती दी जा रही है। इसी प्रकार सेवानिवृत्त से छह माह पहले पुरूष पुलिस कर्मियों को उनकी इच्छानुसार जिलों में तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक पद की पदोन्नति के लिए अग्रिम सूची तैयार की जा रही है। जैसे ही स्थान रिक्त होता है वैसे ही पदोन्नति हो जाती है। डीजीपी ने कहा कि हर साल हरियाणा पुलिस के लगभग 200 पुलिस कर्मियों की मृत्यु हो जाती है। इसका अध्ययन करने पर पता चला कि अधिकतर मौते गलत जीवनशैली से उपजी बीमारियों और सडक़ दुर्घटना में होती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या आठ प्रतिशत से अधिक है। महिलाओं के अनुकूल कार्यस्थल हो इसके प्रति पुलिस मुख्यालय गंभीर है। इस अवसर पर राज्य अपराध शाखा के डीजीपी मोहम्मद अकिल, एचपीएचसी प्रबंधक निदेशक डीजीपी आरसी मिश्रा, पुलिस मुख्यालय में आधुनीकरण एवं कल्याण के एडीजीपी आलोक कुमार राय, एडीजीपी प्रशासन एएस चावला, हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के निदेशक एडीजीपी श्रीकांत जाधव, रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार आईआरबी भौंडसी के आईजी हनीफ कुरैशी, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 
 
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X