Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हरियाणा में पंजाब के नाम से चल रहे 154 कानून समाप्त

Updated on Tuesday, March 16, 2021 17:48 PM IST

 
चंडीगढ़, 15 मार्च। हरियाणा में अब पंजाब के नाम से शुरू होने वाले कानून मान्य नहीं होंगे। सोमवार को विधानसभा में हरियाणा संक्षिप्त नाम संशोधन विधेयक पास हो गया। जिसके बाद अब 154 कानूनों के नाम के आगे अब हरियाणा शब्द लिखा जाएगा।  पंजाब के विस्तार के बाद एक नवंबर 1966 को हरियाणा का जन्म हुआ है। हरियाणा को विरासत में जो कानून मिले थे, वे सभी पंजाब के नाम पर थे और गत 54 वर्षों से हरियाणा की शासन व्यवस्था इन्हीं कानूनों के आधार पर चल रही है। अब तक 163 कानून ऐसे हैं जिनका नाम पंजाब के नाम से शुरू होता है। दिलचस्प बात यह है कि इस बीच सत्ता में आई सरकारों ने अपनी सुविधा के लिए कानूनों में बदलाव अथवा संशोधन तो किया लेकिन उनका नाम बदलने की तरफ किसी का ध्यान नहीं किया। यह कानून पंजाब के नाम से ही चलते रहे और पंजाब के नाम से ही इनका संशोधन होता रहा।
विधानसभा स्पीकर की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था। जिसने शोध के बाद हरियाणा में पंजाब के नाम से चल रहे कानूनों का नाम बदलने की सिफारिश की थी। कानूनों के शीर्षक और उप-शीर्षकों में संशोधन के लिए गठित कमेटी ने 1968 के आदेश के अंतर्गत स्वीकृत अधिनियमों के उपशीर्षकों के संशोधन के विषय में पुनरावलोकन एवं परीक्षण किया है।
सोमवार को सदन में संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल ने यह बिल पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। संसदीय कार्यमंत्री ने सदन को बताया कि राजस्व, आबकारी, वन, किशोर धूम्रपान, नगर पालिका समेत कुल 154 कानूनों का नाम अब हरियाणा से शुरू होगा। हरियाणा संक्षिप्त नाम संशोधन विधेयक, 2021 पास होने के बाद राज्यपाल को भेज दिया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X