Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

त्रिपुरा से चली सदभावना यात्रा पहुंची चंडीगढ़, हरियाणा के राज्यपाल ने किया स्वागत

Updated on Friday, February 26, 2021 18:33 PM IST



चंडीगढ़, 26 फरवरी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने त्रिपुरा की ओर से चलाई जा रही ‘‘सद्भावना यात्रा-2021’’ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में ‘‘कपूर’’ का पौधा लगाया। उन्होंने कपूर के पौधे को माता त्रिपुरा मंदिर की मिट्टी एवं मंदिर से लाये हुए जल से सींचा।

राज्यपाल ने कहा कि त्रिपुरा राज्य का स्वर्ण जयंती राज्य उत्सव आगामी जनवरी 2022 में मनाया जाएगा। इसके लिए देशभर में युवा विकास केन्द्र, नैशनल इंटीगे्रेटिड फोर्म ऑफ आर्टिस्ट एण्ड एक्टीविस्ट (निफा) की ओर से सद्भावना यात्रा चलाई जा रही है। यह यात्रा त्रिपुरा राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह में देश भर के कलाकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर रही है।

सदभावना यात्रा के प्रभारी देवाशीष मजुमदार ने बताया कि त्रिपुरा के पूर्ण राज्य गठन के उपलक्ष में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जनवरी 2022 में सात दिवसीय पूर्ण राज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा टीम देश की संस्कृति, राष्ट्र एकता, महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा व पौधरोपण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक एवं आमंत्रित करने का कार्य कर रही है ताकि इस राज्य उत्सव में देशभर के राज्यों के कलाकार अपने अपने राज्यों की संस्कृति से ओतप्रोत एवं समाज कल्याण के कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सकें। अब तक यह टीम देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुकी है। सांस्कृतिक टीम ने राज्यपाल श्री आर्य को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस मौके पर सद्भावना यात्रा व निफा की टीम के 11 सदस्य मौजूद रहे। इनमें देवाशीष मजुमदार, पिंकू दास के, यादवाराजू, निफा के तरूणपाल सिंह, शोकान्ता सरकार, समीर भट्टाचार्य, राजेश दास, इंद्रजीत सरकार, स्वपन्न दास, विजय राम तथा शुभंकर साहा शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X