Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

युवाओं का कौशल विकास हो मजबूत,ताकि बढ़ें रोजगार के अवसर:मनोहर लाल

Updated on Monday, February 22, 2021 20:10 PM IST

चंडीगढ़, 22 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास के लिए इस तरह के कोर्स शुरू किए जाएं जिससे कि उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकें। साथ ही, कौशल विकास से जुड़े कोर्सों का सर्टिफिकेशन विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधौला (पलवल) से करवाया जाए ताकि लोगों में इन कोर्सेज के बारे में विश्वसनीयता बढ़े।
मुख्यमंत्री सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा तैयार किए गए स्किलिंग पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। हरियाणा के कौशल विकास तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कौशल विभाग व औधोगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजा शेखर वुंडरू ने मुख्यमंत्री को बताया  कि इस पोर्टल के माध्यम से 11 विभागों द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेज को एकीकृत किया गया है। इसके साथ ही, हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने इस तरह का पोर्टल बनाया है।
 
(SUBHEAD)
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  कहा कि परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर जिन युवाओं ने पंजीकरण करवाया है, उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप ऐसी चीजें सिखाई जाएं जिससे कि वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के युवा अब 357 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में करवाए जाने वाले 200 से अधिक कोर्सेज की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास से जुड़े कोर्सेज की समयावधि की जानकारी भी पोर्टल पर दी जाए ताकि इच्छुक युवा अपनी जरूरत व पसंद के हिसाब से कोर्स कर सकें। इसके साथ ही, निर्धारित फीस स्ट्रक्चर के साथ सेल्फ फाइनेंस कोर्स भी शुरू किए जाएं। इस कड़ी में सॉफ्ट स्किल कोर्स करवाए जा सकते हैं। इसके तहत, जापानी, चाइनीज या कोई अन्य विदेशी भाषा सिखाई जा सकती है।
मनोहर लाल ने कहा कि हमें शिक्षा और कौशल के बीच का अंतर समझना होगा क्योंकि स्किलिंग हुनर को तराशने की तकनीक है। इसी तरह, जिसे काम मिल गया हो उसे भी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नए फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए हमें समय-समय पर अपने मोबाइल फोन को अपडेट करने की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी तरह सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के दक्षता सुधार और उन्हें अपडेट करने के लिए भी निरंतर प्रशिक्षण की जरूरत है। 
इस अवसर पर सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.एस. कुण्डू, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री आनन्द मोहन शरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग, रोजग़ार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक पी.सी. मीणा, हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक अनंत प्रकाश पांडे के अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X