Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

विधानसभा का बजट सत्र में उठेंगे कौन से सवाल,ड्रा से होगा फैसला

Updated on Saturday, February 20, 2021 17:44 PM IST


चंडीगढ़, 20 फरवरी। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में उठने वाले वालों का फैसला ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा पहला ड्रा दो मार्च को निकाला जाएगा। अब तक विधानसभा सचिवालय के पास बजट सत्र के लिए साढे तीन सौ सवाल पहुंच चुके हैं। पहले ड्रा में तीन दिन की बैठकों में उठाए जाने वाले सवालों के संबंध में फैसला होगा। प्रत्येक सीटिंग में बीस सवाल उठाए जाएंगे। इतनी संख्या में ही अतारांकित सवाल शामिल किए जाएंगे।
पांच मार्च को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी। बैठक में स्पीकर के अलावा डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला व संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर मौजूद रहेंगे। बीएसी में ही सत्र की अवधि को लेकर फैसला होगा।
(SUBHEAD)
विधानसभा स्पीकर अगले सप्ताह मुख्य सचिव विजय वर्धन, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा व पुलिस महानिदेशक मनोज यादव सहित कई आला अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर रणनीति बनेगी। स्पीकर की ओर से सरकार को लिखा जा चुका है कि बजट सत्र में पेश किए जाने वाले बिल समय रहते सचिवालय में भेजे जाएं। बजट सत्र की 10 से 12 सिटिंग होने की उम्मीद है। ऐसे में अभी विधायकों के और भी सवाल आएंगे।
बजट सत्र में लॉकडाउन में हुए कथित शराब घोटाले, इसके बाद जहरीला शराब से 47 लोगों की मौत के अलावा रजिस्ट्री घोटाले पर सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव हो सकता है। पूर्व मंत्री व तोशाम विधायक किरण चौधरी ने शराब व रजिस्ट्री घोटाले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव स्पीकर के पास भेज दिए हैं। किरण अभी तक चार मुद्दों पर प्रस्ताव भेज चुकी हैं। वहीं केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अभी तक स्पीकर के पास दो प्राइवेट मेम्बर बिल सचिवालय में पहुंचे हैं।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X