Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

माधव कौशिक, गोयनका व गौतम को साहित्य साधना सम्मान

Updated on Friday, February 19, 2021 22:56 PM IST

चंडीगढ़, 19 फरवरी । हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2017, 2018 तथा 2019 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को हुए जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इन सम्मानों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के लिए अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाले आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रूपए) हेतु दिल्ली निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. कमल किशोर गोयनका का, वर्ष 2018 के लिए दिल्ली निवासी वरिष्ठ लेखक एवं समालोचक डॉ. सुरेश गौतम तथा वर्ष 2019 के लिए चंडीगढ़ निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक माधव कौशिक का चयन किया गया है।
डॉ अमित अग्रवाल ने आगे बताया कि महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 5 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. पूर्णचन्द शर्मा, वर्ष 2018 के लिए भी रोहतक निवासी मधुकांत तथा सोनीपत निवासी डॉ. संतराम देशवाल एवं वर्ष 2019 के लिए फरीदाबाद निवासी डॉ. सुदर्शन रत्नाकर एवं गुरुग्राम निवासी श्रीमती चन्द्रकांता का चयन किया गया है।
(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. रामफल चहल, वर्ष 2018 के लिए करनाल निवासी डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा तथा सिरसा निवासी डॉ. शील कौशिक तथा वर्ष 2019 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. लालचन्द गुप्त मंगल का चयन किया गया है। इसी प्रकार,बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए करनाल निवासी डॉ. अशोक भाटिया तथा कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. दिनेश दधीचि, वर्ष 2018 के लिए सिरसा निवासी डॉ. रूप देवगुण तथा डॉ. राजकुमार निजात एवं वर्ष 2019 के लिए करनाल निवासी गुलशन मदान तथा गुरुग्राम निवासी डॉ. घमण्डीलाल अग्रवाल का चयन किया गया है।
लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए अंबाला निवासी विकेश निझावन ,वर्ष 2019 के लिए कैथल निवासी सुरेश जांगिड का चयन किया गया है। पण्डित लखमीचन्द सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2019 के लिए जींद निवासी रामफल गौड़ का चयन किया गया है। जनकवि मेहर सिंह सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. महासिंह पुनिया, वर्ष 2018 के लिए रेवाड़ी निवासी सत्यवीर नाहडिय़ा तथा वर्ष 2019 के लिए पानीपत निवासी डॉ. बालकिशन शर्मा एवं कैथल निवासी डॉ. राजेन्द्र बडग़ूजर, का चयन किया गया है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X