Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

इनसो देश के कई राज्यों में चलाएगी सदस्यता अभियान

Updated on Thursday, February 18, 2021 21:02 PM IST

चंडीगढ़, 17 फरवरी। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) जल्द हरियाणा समेत अन्य कई राज्यों में हाईटेक सदस्यता अभियान चलाकर लाखों नये युवा साथियों को इनसो के साथ जोड़ेगी। पुराने मेहनती साथियों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां देने के साथ-साथ इनसो पदाधिकारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। यह निर्णय इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता व जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में हुई इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।  दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो जल्द हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों में हाईटेक सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी और कॉलेज, विश्वविद्यालयों में जाकर इनसो के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं जाएंगे।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि इनसो ने जो अपनी नई वेबसाइट व एप्लीकेशन लॉन्च की थी, उसके जरिये भी कई राज्यों से युवा साथी इनसो से जुड़ रहे है और सदस्यता अभियान के दौरान इस वेबसाइट व ऐप के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगा। वहीं इसके साथ-साथ इनसो के सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के समक्ष इनसो द्वारा किए गए छात्र हित व सामाजिक कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो एक ऐसा छात्र संगठन है जिसमें हमेशा छात्रों को आगे बढऩे का मौका दिया जाता है और उनके हित हमेशा सर्वोपरी समझे। उन्होंने कहा कि इनसो संगठन के जल्द होने वाले पुनर्गठन के समय तथा जेजेपी संगठन में इनसो के मेहनती युवा साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अजय चौटाला ने कहा कि किसी भी संगठन की जड़ें मजबूत होना बेहद जरूरी होता है और इनसो जेजेपी की मजबूत जड़ हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी की स्थापना से लेकर सत्ता तक पहुंचाने में छात्र इकाई इनसो की अहम भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जेजेपी ने प्रदेश के तमाम वर्गों से जो-जो चुनावी वादें किए है, उन्हें सरकार तेजी से अमली जामा पहना रही हैं। इस अवसर पर इनसो हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, इनसो छात्रा विंग की कोऑर्डिनेटर मंजू जाखड़, राष्ट्रीय सचिव गौतम नैन, इनसो केंद्रीय कार्यालय सचिव मुनीष चौधरी और इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X