Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सीधे आईएएस मनोनयन की प्रक्रिया हुई लम्बी, हाईकोर्ट में सुनवाई 8 मार्च को

Updated on Monday, February 15, 2021 20:52 PM IST

 
चंडीगढ़। हरियाणा में नॉन-एचसीएस कोटे के पांच आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के पदों को भरने की प्रक्रिया लम्बी हो गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चयन प्रक्रिया को चुनौती दिए जाने की वजह से इंटरव्यू को भी आगामी आदेशों तक टाला जा चुका है। अब इस मामले में हाईकोर्ट की डबल बेंच 8 मार्च को सुनवाई करेगी। जून-2020 से यह चयन प्रक्रिया चल रही है। 
इसके तहत कुल आवेदनों में से छंटनी करके 27 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया था। 2 फरवरी को चयन समिति द्वारा संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) को शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के नाम भेजे गए थे और 15 फरवरी को इंटरव्यू होने थे। हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने की वजह से पिछले सप्ताह इंटरव्यू को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया था। सोमवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद डबल बेंच ने इस केस में 8 मार्च की डेट लगाई। 
(SUBHEAD)
ताजा दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि नियमों के हिसाब से यह चयन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2020 तक पूरी होनी चाहिए थी। ऐसे में पूरी कवायद ही लेप्स हो जाती है। 21 दिसंबर को चयन समिति की बैठक में यूपीएससी द्वारा अगस्त-2020 में ली गई लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्ट-लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के सेवा रिकार्ड आदि का ही मूल्यांकन किया गया। उस दिन उनका इंटरव्यू नहीं हुआ। 
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता हेमंत कुमार का कहना है कि ताजा याचिका में दिसंबर-2020 तक ही पूरी की जाने वाली चयन प्रक्रिया को इस साल भी जारी रखने पर आपत्ति जताई गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में यूपीएससी और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। यहां बता दें कि शॉर्ट-लिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से 11 सरकारी कॉलेजों के प्रो़, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 8, स्वास्थ्य विभाग के 3, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के 2 तथा उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा व आबकारी एवं कराधान विभाग के 1-1 उम्मीदवार शामिल हैं।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X