Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा के बजट में शामिल होंगे सांसदों के सुझाव

Updated on Sunday, February 14, 2021 12:31 PM IST

चंडीगढ़, 13 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी हरियाणा के सांसदों की उनके क्षेत्रों में विकास से संबधित अपेक्षाओं व उपयोगी सुझावों को प्रदेश के 2021-22 के बजट में निश्चित रूप से समाहित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद तथा केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया के नई दिल्ली स्थित निवास पर हरियाणा के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ बजट पूर्व बैठक कर रहे थे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सांसदों के साथ उनके संबंधित क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं व अपेक्षाओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया है। 
ज्यादातर सांसदों ने कृषि, सिंचाई, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित क्षेत्रों में अधिक बजट का सुझाव दिया है। सांसदों की अपेक्षाओं व उपयोगी सुझावों को बजट में निश्चित रूप से समाहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय बजट में हरियाणा की भागीदारी बढ़ाने के संदर्भ में भी सांसदों के साथ विचार विमर्श हुआ। किसान आंदोलन के संदर्भ में मीडिया द्वारा किए गए प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों कृषि सुधार अधिनियम किसानों के हित व कृषि क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि के लिए हैं।.
कुछ लोग मात्र विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं और उसमें राजनीतिक मंशा भी दिखती है। फिर भी यदि बातचीत के माध्यम से कोई संशोधन का विषय आता है तो प्रधानमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर रखा है कि केंद्र सरकार सदैव तैयार है, तैयार रहेगी और इसमें कोई बाधा नहीं है। आशा है कि कोई न कोई रास्ता अवश्य निकलेगा।
बैठक में अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद डॉ.अरविंद कुमार शर्मा, सांसद धर्मवीर सिंह, सांसद रमेश चंद्र कौशिक, सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद संजय भाटिया, सांसद बृजेन्द्र सिंह व सांसद सुनीता दुग्गल के अलावा राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डॉ.डी.पी वत्स, दुष्यंत गौतम व रामचन्द्र जांगडा भी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X