Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बल्लभगढ़ में बनेगा आधुनिक बस अड्डा, एचपीएससी करेगा निर्माण

Updated on Thursday, February 11, 2021 20:05 PM IST

चंडीगढ़, 11 फरवरी। हरियाणा के बल्लभगढ़ में सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में रिटेल, कमर्शियल और हॉस्पिटेलिटी जैसी तमाम सुविधाएं होंगी। बस टर्मिनल का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा और यह लगभग 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को विभाग तथा कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान इसकी सैद्धान्तिक स्वीकृति दे दी है। पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा शीघ्र ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहर की प्राइम लोकेशन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में केवल  बसों का ही ठहराव नहीं होगा बल्कि यह विभाग के लिए आय का भी एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगा। 

उन्होंने कहा कि इसमें एक शानदार मॉल भी बनाया जाएगा जहां आमजन की जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यहां बैंकट हॉल, फूड कोर्ट और कपड़ों के शोरूम भी होंगे। साथ ही, कमर्शियल उद्देश्यों तथा बसों के लिए अलग-अलग रास्तों का प्रावधान होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस टर्मिनल बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि यह जीटी रोड से ऊंचाई पर हो और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही, यहां पार्किंग का भी समुचित प्रबंध किया जाए ताकि आने वाले समय में वाहनों की पार्किंग में किसी तरह की दिक्कत न आए। 

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही विभाग के बेड़े में 800 बसें  शामिल की जाएंगी। इनमें से 400 बसें मार्च तक आ जाएंगी जबकि बाकी 400 बसें भी जल्द ही खरीद ली जाएंगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भी पूरी तैयारी रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं की जरूरत के हिसाब से बसों का प्रबंध किया जा सके। 

बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर, महानिदेशक विरेंद्र सिंह दहिया, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक आर.सी. मिश्रा, कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर संजय महाजन और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के चीफ इंजीनियर डी.आर. भास्कर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X