Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने बढ़ाया आत्मनिर्भर पैकेज, हरियाणा अपना हिस्सा लेने की तैयारी में

Updated on Friday, February 05, 2021 22:45 PM IST

चंडीगढ़, 05 फरवरी । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव से बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर पैकेज को बढ़ाकर लगभग 24 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। हमें अपनी योजनाएं इस ढंग से बनानी होंगी ताकि इस पैकेज का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा बजट 2021-22 के मद्देनजर आत्मनिर्भर भारत अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के प्रशासकीय सचिवों को ऐसी स्कीमें तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि आत्मनिर्भर पैकेज का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके। मनोहर लाल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हर सिविल अस्पताल में प्राइवेट रूम हों और इनकी संख्या बढ़ाने के साथ-साथ इनमें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता भी बढ़ाई जाए। इससे लोग प्राइवेट अस्पतालों में न जाकर सरकारी अस्पतालों को प्राथमिकता देंगे। इसके अलावा, सभी सिविल अस्पतालों में नागरिकों को आईसीयू की सुविधा भी मुहैया करवाई जानी चाहिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि किसानों के लिए फार्म गेट इंफ्रास्ट्रक्चर हेतु एक लाख करोड़ के एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में से प्रदेश को 3900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान निधि के तहत 18,92,682 किसानों को 2212.81 करोड़ रुपये की राशि हस्तांरित की गई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 1589 हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से ऐसे 630 सेंटर बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा, प्रदेश के अंबाला, हिसार, करनाल और यमुनानगर में 4 कार्यात्मक जिला जन-स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं हैं।  

(SUBHEAD)
बैठक में यह भी बताया गया कि अप्रैल से नवंबर 2020 के दौरान 5,30,505 मीट्रिक टन गेहूं वितरित किया गया।  प्रदेश में ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ योजना पूरी तरह से लागू की गई है। इस योजना के तहत नवंबर 2020 में प्रदेश में 744 ट्रांजेक्शन हुए और इस मामले में हरियाणा देश का पहला राज्य बना।
बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, विद्युत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के.दास, लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह समेत सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X