Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

केंद्र ने बजट में रखा हर वर्ग का रखा ख्याल:मनोहर लाल

Updated on Thursday, February 04, 2021 13:35 PM IST

चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को पेश किए गए बजट को प्रत्येक वर्ग के लिए हितकारी बजट करार देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने कठिन दौर में संतुलित और लोकहित का बजट पेश किया गया है। सामाजिक सुरक्षा को लेकर सबका ध्यान रखा गया है। बजट में मेड इन इंडिया का पूरा ध्यान रखा गया है और बहुत सी वस्तुओं को सस्ता भी किया गया है।
मुख्यमंत्री सोमवार को बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट के माध्यम से मंडियों के समाप्त होने की अफवाह पर किसान नेताओं को कड़ा जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में मंडियां पूरी तरह मजबूत हैं। कृषि सेस से अब और मंडियां मजबूत होंगी। यही नहीं किसानों की मांग थी कि 50 प्रतिशत लागत मूल्य पर लाभ दिया जाएगा, उसे भी सुनिश्चित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 75 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है तो पशुपालन और डेयरी के लिए भी 40 हजार करोड़ की राशि सुनिश्चित की गई है। बजट में कपास के किसानों को भी सौगात दी गई है, उनके लिए साढ़े 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में एक देश एक राशन पर पूरा फोकस रखा गया है।
हायर एजूकेशन के लिए अलग से कमीशन गठन करना सराहनीय फैसला है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की राशि सुनिश्चित की गई है। देशभर में 758 एकलव्य स्कूल खोले जाएंगे तो 15 हजार सरकारी स्कूलों का स्तर भी बढ़ाया जाएगा।
मनोहर लाल ने कहा कि जिस तरह से पिछला वर्ष कोविड का निकला है, उसे पूरा अर्थ तंत्र और आर्थिक गतिविधियां से जो कठिनाइयां आई हैं, उस पर भी पूरा फोकस रखा गया है। पिछले बजट के मुकाबले इस बार स्वास्थ्य बजट में 135 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है और कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बजट में संसाधनों को बढ़ाने में भी पूरी तरजीह दी गई है। परिवहन मंत्रालय को एक लाख 18 हजार करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिसे परिवहन सेवाओं में बढ़ोतरी होगी और देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दी गई है, इससे बीमा कंपनियां मजबूत होंगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X