Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

एनसीसी व एनएसएस में प्रशिक्षण ले देश सेवा करें युवा:आर्य

Updated on Monday, February 01, 2021 22:08 PM IST

एनसीसी व एनएसएस में प्रशिक्षण ले देश सेवा करें युवा:आर्य
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए विद्यार्थी लौटे
राज्यपाल ने किया सम्मानित
चंडीगढ़, 01 फरवरी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा है कि देश को सुदृढ़ व सुरक्षित बनाने के लिए हर युवा को राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट के रूप में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप प्रशिक्षण लेकर देश व समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
राज्यपाल आर्य सोमवार को हरियाणा राजभवन में वर्ष-2021 की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन दे रहे थे।
 उन्होंने इस वर्ष 2021 में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड तथा प्रधानमंत्री रैली में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के सभी कैडेट्स व स्वयंसेवकों तथा उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण भी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार हरियाणा के राष्ट्रीय कैडेट कोर के 7 कैडेटों तथा  राष्ट्रीय सेवा योजना के 8 स्वयंसेवकों ने भाग लिया है।
(SUBHEAD)
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भविष्य में भी सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेगें और राज्य के सांस्कृतिक व सामाजिक दूत के रूप में मानवता की सेवा करते रहेंगे। राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड तथा प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने वाले सभी राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप 21000 रूपए की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके अलावा राज्यपाल ने सभी विजेता प्रतिभागियों के लिए 5100-5100 रूपये अतिरिक्त रूप से ईनाम देने की घोषणा भी की। 
इस अवसर पर शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि वर्ष-2021 गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले हरियाणा के राष्ट्रीय कैडेट कोर व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हरियाणा का नाम रोशन किया है।
उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता ने कहा कि आज विश्व की सबसे अधिक युवा जनसंख्या भारत वर्ष में है। युवाओं को देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित होना होगा। उच्चतर शिक्षा महानिदेशक अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय सेवा योजना के दो पुरस्कारों में एक हरियाणा को प्राप्त हुआ है।  राष्ट्रीय कैडेट कोर हरियाणा के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल बेजी मैथ्यू, राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संयोजक अधिकारी भगत सिंह ने भी एन.एस.एस के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X