Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

देश में सामाजिक सदभाव हुआ मजबूत:आर्य

Updated on Thursday, January 28, 2021 22:40 PM IST

चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामाजिक समरसता के चिंतन को आगे बढ़ाते हुए ‘‘सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास’’ के सिद्धान्त पर कार्य कर रहे हैं, जिससे देश में सामाजिक सद्भाव मजबूत हुआ है। राज्यपाल आर्य गुरुवार को राजभवन में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित गुरु रविदास धाम कुरुक्षेत्र की आधारशिला व सामाजिक समरसता भवन के प्रथम तल का उद्घाटन करने के पश्चात सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर हिमाचल सरकार के मंत्री राजीव शहजल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, राज्यपाल की सचिव डॉ.जी. अनुपमा, सुरेश राठौर विधायक उत्तराखण्ड, डॉ.सिकन्दर कुलपति शिमला विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश व सूरजभान कटारिया उपस्थित थे। राज्यपाल श्री आर्य ने अपने ऐच्छिक कोष से गुरु रविदास धाम के निर्माण के लिए 15 लाख रूपये और सामाजिक समरसता भवन की चार दीवारी व अन्य कार्यों के लिए भी 15 लाख देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ऐसे समाज की शासन व्यवस्था चाहते थे, जहां कोई भी भूखा न सोये और छोटे बड़े की कोई भावना न रहे। सभी मनुष्य समान हों। गुरु रविदास जी महाराज आज अपने चिंतन-दर्शन और शिक्षाओं के कारण पूरे विश्व में सुविख्यात है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के साथ ही गुरु नानक जी, भगवान महात्मा बुद्ध , कबीरदास जी और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का दर्शन समाज में एक नई सांस्कृतिक परिवर्तन की लहर प्रदर्शित कर रहा है। कोई भी इन्सान ऊँचा उठना चाहे तो वह संघर्ष, कड़ी मेहनत, ईमानदारी, समाज सेवा और प्रभु-भक्ति से ही ऊँचा उठ , महान बन सकता है। राज्यपाल आर्य ने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी आज भी प्रासंगिक है। सन्त शिरोमणी गुरु रविदास विश्व महापीठ गुरू रविदास जी के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य कर रही है। विश्व महापीठ के कार्यों से गरीब समाज को एक नया रास्ता मिल रहा है।देश में सामाजिक सदभाव हुआ मजबूत:आर्य
राज्यपाल ने चंडीगढ़ से रखी कुरूक्षेत्र में रविदास धाम की आधारशिला
चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामाजिक समरसता के चिंतन को आगे बढ़ाते हुए ‘‘सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास’’ के सिद्धान्त पर कार्य कर रहे हैं, जिससे देश में सामाजिक सद्भाव मजबूत हुआ है। राज्यपाल आर्य गुरुवार को राजभवन में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित गुरु रविदास धाम कुरुक्षेत्र की आधारशिला व सामाजिक समरसता भवन के प्रथम तल का उद्घाटन करने के पश्चात सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर हिमाचल सरकार के मंत्री राजीव शहजल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, राज्यपाल की सचिव डॉ.जी. अनुपमा, सुरेश राठौर विधायक उत्तराखण्ड, डॉ.सिकन्दर कुलपति शिमला विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश व सूरजभान कटारिया उपस्थित थे। राज्यपाल श्री आर्य ने अपने ऐच्छिक कोष से गुरु रविदास धाम के निर्माण के लिए 15 लाख रूपये और सामाजिक समरसता भवन की चार दीवारी व अन्य कार्यों के लिए भी 15 लाख देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ऐसे समाज की शासन व्यवस्था चाहते थे, जहां कोई भी भूखा न सोये और छोटे बड़े की कोई भावना न रहे। सभी मनुष्य समान हों। गुरु रविदास जी महाराज आज अपने चिंतन-दर्शन और शिक्षाओं के कारण पूरे विश्व में सुविख्यात है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के साथ ही गुरु नानक जी, भगवान महात्मा बुद्ध , कबीरदास जी और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का दर्शन समाज में एक नई सांस्कृतिक परिवर्तन की लहर प्रदर्शित कर रहा है। कोई भी इन्सान ऊँचा उठना चाहे तो वह संघर्ष, कड़ी मेहनत, ईमानदारी, समाज सेवा और प्रभु-भक्ति से ही ऊँचा उठ , महान बन सकता है। राज्यपाल आर्य ने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी आज भी प्रासंगिक है। सन्त शिरोमणी गुरु रविदास विश्व महापीठ गुरू रविदास जी के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य कर रही है। विश्व महापीठ के कार्यों से गरीब समाज को एक नया रास्ता मिल रहा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X