Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

डेढ माह बाद आक्सीन स्पोर्ट पर चंडीगढ़ पहुंचे विज

Updated on Thursday, January 28, 2021 22:26 PM IST

चंडीगढ़। पिछले करीब दो माह से उपचाराधीन हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री आज पहली बार चंडीगढ़ सचिवालय में पहुंचे। विज आक्सीजन सिलेंडर के साथ ही कार्यालय पहुंचे। अगले कुछ और दिनों तक ऑक्सीजन सिलेंडर उनके साथ ही रहेगा। कोरोना के कारण अनिल विज के फेफड़ों में 80 प्रतिशत तक संक्रमण था, जिस वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई।
विज के चंडीगढ़ सचिवालय में आते ही वरिष्ठ मंत्री व आला अधिकारी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। सचिवालय के गलियारे में चहल-पहल देखने को मिली। अनिल विज तीन दिसंबर को आखिरी बार चंडीगढ़ दफ्तर आए थे। इसके बाद नियमित जांच में पांच दिसंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विज अंबाला कैंट स्थित सिविल अस्पताल में ही दाखिल हुए।
यहां उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें पीजीआई रोहतक शिफ्ट किया गया। विज चूंकि प्रदेश के गृह के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। ऐसे में स्थिति में अधिक सुधार न होता देख पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों ने उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता में रैफर कर दिया। मेदांता में उनका कई दिनों तक उपचार चला और कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वे अंबाला कैंट स्थित अपने घर पर पहुंचे। विज पिछले करीब तीन सप्ताह से अंबाला में ही थे। हालांकि दफ्तर से जुड़ी जरूरी फाइलें उन्होंने अंबाला कैंट से ही निपटानी शुरू कर दी थी।

(SUBHEAD)


इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रैंसिंग के दौरान पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें भी की। बृहस्पतिवार को वे नियमित चैकअप के लिए पीजीआई चंडीगढ़ आए। इसके बाद वे हरियाणा सिविल सचिवालय पहुंचे। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, मुख्य सचिव विजय वर्धन, पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सडक़ें) के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम व स्वास्थ्य व गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा उनसे मुलाकात करने पहुंचे।
कार्यालय में पहुंच कर मंत्रियों व अधिकारियों से मुलाकात के बाद विज ने अपने निजी स्टॉफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलें भी निपटाई। विज के निजी सचिव विजय शर्मा व सतीश शर्मा सहित ने स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा व शहरी स्थानीय निकाय विभाग से जुड़ी कई फाइलों के बारे विज को रिपोर्ट दी। इसके बाद उन्होंने कई फाइलों पर साइन भी किए। विज ने कहा कि अब वे नियमित रूप से दफ्तर आना शुरू करेंगे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X