Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सीएम मनोहर लाल ने की किसानों से घर लौटने की अपील

Updated on Thursday, January 28, 2021 13:41 PM IST

चंडीगढ़, 27 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की सीमा में धरना दे रहे किसानों को अपील की है कि वह अपने घरों को लौट जाएं, क्योंकि अब किसान आंदोलन अराजक तत्वों के हाथ में आ चुका है। इस समय सभी को मिलकर देश की शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों के इरादों को विफल करने की जरूरत है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में असमाजिक तत्वों द्वारा किए गए हंगामे के बाद मंगलवार की रात मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाकर हरियाणा के मौजूदा हालातों का रिव्यू करने के बाद जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर हुई दुखद घटना अत्यंत निंदनीय है।

(SUBHEAD)
लोकतंत्र में संवाद के द्वारा मतभेदों को दूर करने की पर्याप्त गुंजाइश है, लेकिन मतभेदों के बावजूद कोई भी भारतीय लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर कोई भी दूसरा झंडा फहराए जाने को सहन नहीं कर सकता। यह हमार उन स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का अपमान है जिन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। उन्होंने यह आजादी इस तरह की अराजकता फैलाने के लिए नहीं दिलवाई थी।
दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के किसान संगठनों ने गहन आश्वासन दिये थे, लेकिन आज के घटनाक्रम ने साबित कर दिया है कि आंदोलन अब इन किसान नेताओं के नियंत्रण से बाहर है, और इस आंदोलन की कमान ऐसे अराजक तत्वों के हाथ में है जिनकी विचारधारा किसान हितों से भिन्न है।
इसलिए अब किसान भाइयों को इस विषय पर गहन विचार करना चाहिए कि यह आंदोलन किस दिशा में जा रहा है। हरियाणा का समूचा मंत्रिमंडल आज की अपनी इस विशेष बैठक के माध्यम से आंदोलन में मौजूद समस्त किसानों से विनम्र अपील करता है कि वह अपने-अपने घरों को लौट जाएं। इस समय इस बात की सख्त जरूरत है कि हम सब मिलकर असामाजिक तत्वों के इरादों को विफल करें।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X