Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

नाराज विधायकों को संतुष्ट करेगी सरकार

Updated on Sunday, January 24, 2021 23:10 PM IST

चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा की गठबंधन सरकार ने भाजपा व जजपा के नाराज मंत्रियों को मनाकर वापस मुख्य धारा में लाने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री द्वारा निर्दलीय विधायकों से मुलाकात और भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े द्वारा विधायकों के साथ व्यक्तिगत मुलाकात के बाद वरिष्ठ मंत्रियों को विधायकों से तालमेल की जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक अकसर अफसरशाही द्वारा सुनवाई न किए जाने की शिकायत करते रहे हैं। यह मुद्दा विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी के समक्ष भी आ चुका है।
विनोद तावड़े के चंडीगढ़ प्रवास के दौरान कई विधायकों ने अफसरशाही के सरकार पर हावी होने तथा सरकार द्वारा उनकी सुनवाई नहीं किए जाने की शिकायत की थी। इससे पहले सांसद भी तावड़े के समक्ष अफसरशाही द्वारा अनदेखी किए जाने का रोना रो चुके हैं। फिलहाल भाजपा-जेजेपी व निर्दलीयों सहित कुल 55 विधायक सरकार के साथ हैं। इनमें से सीएम, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के अलावा 12 विधायकों को मंत्री बनाया हुआ है। इनमें डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला भी शामिल हैं।

(SUBHEAD)

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने स्थिति को भांपते हुए खुद ही वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की है। मनोहर सरकार के पहले कार्यक्रम में 16 विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद वह कुछ कर नहीं पाए और करीब दो माह तक मुहिम चलाकर शांत हो गए। उस समय भी विधायकों के पीछे से सांसद पूरे मामले की लॉबिंग कर रहे थे।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार जिन पांच वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की है, उनमें डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शिक्षा व संसदीय कार्यमंत्री कंवरपाल गुर्जर व दो अन्य मंत्री शामिल हैं। इन मंत्रियों को कहा गया है कि वह पांच से सात विधायकों को संभालें। विधायकों के हलकों से जुड़े कार्यों के अलावा उनकी पसंद व नापसंद के हिसाब से उनके हलकों व जिलों में अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों को तवज्जो देने को कहा गया है।
हालांकि सरकार ने जिलों के डीसी-एसपी सहित तमाम अधिकारियों को लिखित में भी हिदायतें दी हुई हैं कि वे जनप्रतिनिधियों की सुनवाई करें, लेकिन स्थिति में फिर भी बदलाव नहीं आ रहा। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने विधायकों को संतुष्ट करने के लिए यह नया फार्मूला निकाला है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X