Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अब हरियाणा में सीएम व मंत्रियों को भी लगेगा कोरोना वैक्सीन टीका

Updated on Sunday, January 24, 2021 23:02 PM IST

चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा में विधानसभा के बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जनप्रतिनिधियों को टीके लगाने का कार्य फरवरी माह के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। फिलहाल पिछले दो दिनों से वीआईपी डयूटी देने वाले डाक्टरों को कोरोना वैक्सीन टीके लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दो दर्जन से अधिक चिकित्सकों को टीके लगाए जा चुके हैं।
हरियाणा में कोरोना वैक्सीन लगाने का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हो चुका है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के करीब 35 हजार कर्मचारियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से उन चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को वैक्सीन देनी शुरू की है जिनकी ड्यूटी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा सिविल सचिवालय में मंत्रियों के साथ रहती है।
(SUBHEAD)
इस चरण में 21 चिकित्सकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के आवास पर तैनात चिकित्सकों को भी कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। अगले सप्ताह हरियाणा सिविल सचिवालय, लघु सचिवालय, एमएलए हॉस्टल की डिस्पैंसरी आदि में डयूटी देने वाले सभी चिकित्सकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद वीआईपी डयूटी वाले चिकित्सकों की 28 निगरानी के बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रियों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के चिकित्सा अधिकारी आर.एस. चौहान के अनुसार उनके स्टाफ को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। जिसका कोई विपरीत परिणाम नहीं आया है। अब जल्द ही सीएम व मंत्रियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पहले ही साफ कर चुके हैं कि बजट सत्र में उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी। जिनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होगी या वह इंजैक्शन लगवा चुके होंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद इस कार्य के लिए तैयार हैं। प्रयास रहेगा कि विधायकों को जिला स्तर पर उनके क्षेत्रों में ही कोरोना वैक्सीन दी जा सके। इसके लिए विधानसभा की तरफ से किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस विधायक का दावा, सरकार लगवाए फिर करेंगे फैसला
हरियाणा सरकार जहां एक तरफ सीएम व मंत्रियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रही है वहीं कांग्रेस विधायक बीएल सैनी ने कहा कि वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी वैक्सीन लगवाने को आगे नहीं आ रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह वैक्सीन की भ्रांतियों को दूर करे। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री यह वैक्सीन लगवाएं उसके बाद विधायक भी विचार करेंगे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X