Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अभय चौटाला ने स्पीकर से मांगा समय, 27 को देंगे इस्तीफा

Updated on Sunday, January 24, 2021 22:49 PM IST

चंडीगढ़, 24 जनवरी। हरियाणा विधानसभा में इनेलो के एकमात्र विधायक अभय चौटाला ने साफ कर दिया है कि 27 जनवरी को वह विधानसभा स्पीकर से मुलाकात करे विधायक पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले पंचकूला में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कृषि कानूनों पर पार्टी द्वारा शुरू किए जाने वाले प्रदेशव्यापी संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
रविवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने 11 जनवरी को ईमेल के जरिये विधानसभा अध्यक्ष को सशर्त इस्तीफा भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर 26 जनवरी तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तो 27 जनवरी को उनका इस्तीफा मंजूर समझा जाए। अब स्पीकर से मुलाकात के लिए समय मांग लिया गया है। अभय ने कहा कि 27 जनवरी को पंचकूला में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद वह सीधे विधानसभा जाएंगे। वहां स्पीकर से मुलाकात करके अपना इस्तीफा मंजूर कराएंगे। अभय ने स्वीकार किया कि उन पर इस्तीफा नहीं देने का काफी दबाव है।
उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने उन्हें फोन करके इस्तीफा न दिए जाने के लिए मनाने का प्रयास किया है लेकिन वह फैसला ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा किसान-मजदूरों की लड़ाई लड़ी और उनके लिए संघर्ष किया। वह बड़े से बड़े बलिदान से पीछे नहीं हटे। मेरा इस्तीफा तो उनके बलिदानों के पीछे कुछ भी नहीं है।

(SUBHEAD)
उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन में अभी तक मारे गए सभी किसानों को शहीद का दर्जा दिलवाने, मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रस्ताव पास होगा। आंदोलन में इनेलो की अभी तक की भूमिका पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय होगी।
विपक्ष के नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए अभय ने कहा कि उनके इस्तीफे पर सवाल उठाने की बजाय हुड्डा को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। वह खुद भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खुद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा यह आरोप पूर्व सीएम पर लगा चुकी हैं। अभय ने कहा, राज्यसभा चुनाव में हुड्डा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की मदद करके खुद ही यह बात साबित कर दी थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X