Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

आस्ट्रेलिया ने हरियाणा में कारोबार बढ़ाने में दिखाई दिलचस्पी

Updated on Thursday, January 21, 2021 22:11 PM IST

चंडीगढ़, 21 जनवरी । भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ.फ्रेल एओ ने हरियाणा के साथ कृषि, पशुपालन, डेयरी, खेल, कौशल विकास और होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में सहयोग करने के लिए विशेष रुचि दिखाई है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ एक बैठक की। बैरी ओ०फ्रेल एओ ने ऑस्ट्रेलिया और हरियाणा के बीच विभिन्न मुद्दों पर आपसी सहयोग की समीक्षा की और भविष्य के लिए भी सहयोग करने की दिशा में संभावनाओं का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल भी उपस्थित थे।
(SUBHEAD)
 बैठक के दौरान बैरी ओ०फ्रेल एओ ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण और खेल विशेष रूप से हॉकी तथा खेलों के प्रदर्शन में वृद्धि के लिए खेल अनुसंधान के क्षेत्र में हरियाणा के साथ ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता को सांझा करने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा खेल, कौशल और कृषि में अग्रणी राज्य है। उन्होंने इस दिशा में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया से सहयोग करने का आग्रह किया। 
मनोहर लाल ने हरियाणा को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बताते हुए ऑस्ट्रेलिया को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक नया विदेश सहयोग विभाग स्थापित किया गया है, जो विदेशी गतिविधियों जैसे व्यापार को बढ़ावा देने, निवेश, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा  देने के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है।
मनोहर लाल ने कहा कि पिछले छह वर्षों में हरियाणा डिजिटलीकरण की ओर बढ़ा है। हरियाणा को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए ईज ऑफ डुइंग बिजनेस, नए उद्योगों की स्थापना के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम जैसे कई प्रयास किए गए हैं। ये सभी कदम हरियाणा में निवेशकों को लुभाने के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने  बैरी ओ०फ्रेल एओ को अवगत कराया कि सरकार और  लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना ‘परिवार पहचान पत्र’ शुरू की गई है। इससे नागरिकों के रिकॉर्ड को डिजिटाइज करने के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।
मुख्यमंत्री ने आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त से हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के युवाओं के लिए ‘यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम’ के आयोजन की संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया। इससे न केवल युवा दोनों देशों की संस्कृति को बेहतर तरीके से समझ पांएगे बल्कि द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। बैरी ओ०फ्रेल एओ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार विदेशी निवेश के लिए हरियाणा को पसंदीदा गंतव्य बनाने और क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक कल्याण के लिए शिक्षण संस्थानों और प्रवासी हरियाणवियों के साथ मजबूत संबंध सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया कृषि, पशुपालन एवं डेयरी, खेल, कौशल विकास और होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में हरियाणा के साथ सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा।
बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी. एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव ए. के. सिंह, खेल एवं युवा मामले विभाग और विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेन्द्र चौधरी, विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक और सचिव डॉ. अनंत प्रकाश पांडे सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग के अधिकारी उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X